Box Office: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म, टॉप-5 में दो फ्लॉप मूवीज

670869660 18584239597017385 5338048472782605002 n


साल 2026 में कई फिल्में रिलीज हुईं, जिसमें अधिकतर बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी. लेकिन इसी बीच अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ सिनेमाघरों में रिलीज की गई और इसने थिएटर में आते ही गर्दा उड़ा दिया. इसके जरिए अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी ने करीब 14 साल बाद थिएटर में वापसी की और कई रिकॉर्ड सेट कर दिए. कोविड-19 के बाद ये एक्टर हिट फिल्मों में से एक रही. वहीं, अब उसने एक और बेंचमार्क सेट कर दिया है. चलिए बताते हैं. 

2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बनी ‘भूत बंगला’

कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है. इसकी कमाई 180.01 करोड़ हो चुकी है. जबकि इसकी रिलीज को 27 दिन हो चुके हैं और 28वें दिन यानी कि चौथे गुरुवार को भी इसकी कमाई जारी है. 

यह भी पढ़ें: 5 मिनट 32 सेकंड का वो रोमांटिक सॉन्ग, जिसका रेड लाइट पर आया था ख्याल, 15 मिनट हुआ था तैयार

2026 की टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में (कोईमोई के अनुसार)

वहीं, अगर 2026 की टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्मों के बारे में बात की जाए तो इसमें दो ऐसी फिल्मों के नाम भी हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं. देखिए लिस्ट.

धुरंधर 2- 1181.36 करोड़
बॉर्डर 2- 362.76 करोड़
भूत बंगला- 180.01 करोड़
ओ रोमियो- 83.35 करोड़
मर्दानी 3- 52.99 करोड़

670869660 18584239597017385 5338048472782605002 n

‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बहरहाल, ‘भूत बंगला’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 150 करोड़ के पार पहुंच गया है. सैकनिल्क के अनुसार, मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 164.06 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अभी 28वें दिन के बाद भी इसकी कमाई जारी है.

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ ने फिर बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल सीक्वल, जानें टॉप-2 में कौन

‘भूत बंगला’ के बारे में

इसके साथ ही फिल्म ‘भूत बंगला’ के बारे में बात की जाए तो इसमें एक ऐसी पुश्तैनी हवेली की कहानी देखने के लिए मिलती है, जो शापित है और इसमें शादी करना सबसे बुरा माना जाता है. ये पुश्तैनी हवेली अक्षय कुमार को मिलती है. ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय के साथ ही असरानी, राजपाल यादव और परेश रावल जैसे एक्टर्स अहम रोल में हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *