जब 28 साल छोटी कंगना रनौत संग सनी देओल ने किया काम, 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म

8226d7901ceae3bd237c6a0bbe10d01717805560888221064 original


Sunny Deol And Kangana Ranaut Film: हिंदी सिनेमा में ‘क्वीन’ के नाम से भी मशहूर एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं. हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का ट्रेलर आया है. अपने 20 साल के करियर में कंगना ने कई शानदार फिल्में दी हैं. लेकिन, उनकी कई फिल्में बुरी तरह पिटी भी हैं. उनकी एक फिल्म तो ऐसी थी जो दो करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई थी. इसमें उनकी जोड़ी खुद से 28 साल बड़े दिग्गज एक्टर सनी देओल के साथ बनी थी.

सनी देओल और कंगना रनौत की फिल्म

सनी देओल साल 1983 से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. जब उनका डेब्यू हुआ था तब कंगना का जन्म भी नहीं हुआ था. सनी देओल इस वक्त 68 साल के हैं, जबकि कंगना 40 साल की हो चुकी हैं. 28 साल की एज गैप वाली ये जोड़ी साल 2015 में बड़े पर्दे पर नजर आई थी. दोनों को फिल्म ‘आई लव एनवाई’ (I Love NY) में देखा गया था.

जब 28 साल छोटी कंगना रनौत संग सनी देओल ने किया काम, 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म

ये भी पढ़ें: सिर्फ 3 करोड़ का बजट और 450% का तगड़ा मुनाफा! सनी देओल की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस का गणित ही बदल दिया

महाडिजास्टर निकली थी फिल्म

आई लव एनवाई करीब दो साल तक डिब्बा बंद रही थी और इसके बाद मेकर्स ने इसे साल 2015 में रिलीज करने का फैसला लिया था. हालांकि मेकर्स को इससे तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा था. जुलाई 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म का डायरेक्शन राधिका राव और विनय सप्रू ने किया था. इसमें सनी ने रणधीर सिंह नाम का और कंगना ने टिक्कू वर्मा नाम का किरदार अदा किया था. 

ये भी पढ़ें: कंगना रनौत पर भड़के अशोक पंडित, बोले- तुम बकवास करती हो, इसलिए तुम्हें बैन किया

आई लव एनवाई का हिस्सा प्रेम चोपड़ा, रीमा लागू, कुब्रा सैत और तनिष्ठा चटर्जी जैसे कलाकार भी थे. हालांकि ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म कोई कमाल नहीं कर पाई थी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 16 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म भारत में 2 करोड़ रुपये का कलेक्श भी नहीं कर पाई थी. इसकी कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 1.54 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी.

सनी-कंगना का वर्कफ्रंट

सनी देओल पिछली बार फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आए थे. अब वो रामायण, जाट 2, गबरू और लाहौर 1947 जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे. वहीं कंगना रनौत इन दिनों ‘भारत भाग्य विधाता’ का प्रमोशन कर रही हैं. उनकी ये फिल्म 12 जून, 2026 को थिएटर्स में दस्तक देगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *