इरशाद कामिल के होमटाउन में शूट हुआ था ‘मैं वापस आऊंगा’ का ‘मस्कारा’ सॉन्ग, इम्तियाज अली ने खोले राज

f57b1ca9bddb47843156d4f0e62010af17800497070831414 original


डायरेक्टर इम्तियाज अली इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा‘ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने आईएएनएस से कई दिलचस्प बातें शेयर की. खास तौर पर उन्होंने फिल्म के गाने ‘मस्कारा’ की शूटिंग को लेकर एक मजेदार किस्सा बताया. उन्होंने बताया कि इस गाने की शूटिंग पंजाब के मलेरकोटला शहर में की गई, जो मशहूर गीतकार इरशाद कामिल का होमटाउन है.

आईएएनएस से बात करते हुए इम्तियाज अली ने कहा, ‘मलेरकोटला बेहद खूबसूरत लोकेशन है. इससे एक गहरी  इमोशनली याद भी है. ये वही शहर है, जहां से इरशाद कामिल ने अपने सपनों की शुरुआत की थी.’

ये भी पढे़ं: ‘लड़की ब्यूटिफुल कर गई चुल’ जाह्नवी कपूर का ये नया साड़ी लुक देख फैंस हुए क्लीन बोल्ड

मलेरकोटला में शूटिंग करना रहा खास

इम्तियाज अली ने कहा, ‘मेरे लिए ये एक अनोखा एक्सपीरियंस था, क्योंकि मैं पहली बार इरशाद कामिल के लिखे गाने की शूटिंग उनके होमटाउन में कर रहा था. इस बात ने मुझे अंदर से काफी इमोशनल कर दिया. मैंने इरशाद को उस समय से देखा है, जब वो फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम जमा रहे थे. मेरी पहली फिल्म और इरशाद की पहली फिल्म लगभग एक ही समय में आई थी, इसलिए हमारे सफर में एक खास जुड़ाव हमेशा रहा है.’

जब इम्तियाज अली हुए इमोशनल

डायरेक्टर ने उस खास पल को याद करते हुए कहा, ‘मलेरकोटला में शूटिंग के दौरान मेरे मन में ये बात आई कि कभी इस छोटे शहर का एक लड़का रोजगार और पहचान की तलाश में मुंबई गया था, और आज उसी के लिखे गाने पर फिल्म बनाने के लिए मुंबई से करीब 200 लोग उनके शहर पहुंचे हैं. ये पल वाकई अलग, इमोशनल और अविश्वसनीय था.’

मौसम बदलते ही बदल गया लोकेशन का नजारा

इम्तियाज अली ने लोकेशन के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा, ‘जब मेरी टीम पहली बार वहां पहुंची थी, तब वो जगह इतनी शानदार नहीं लग रही थी. मौसम बदलने के साथ उस जगह का पूरा रूप बदल गया. शुरुआत में वहां फूल और हरियाली नहीं थी, लेकिन बाद में मौसम के कारण वहां का नजारा पूरी तरह बदल गया और लोकेशन स्क्रीन पर बेहद खूबसूरत नजर आने लगा. कई बार किसी जगह की असली खूबसूरती समय और मौसम के साथ सामने आती है.’

ये भी पढे़ं: वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, जानें- कितना होगा रनटाइम

पुराने पंजाब की झलक दिखाएगी फिल्म

फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की कहानी भारत के बंटवारे से पहले के पंजाब पर आधारित है. ये दो प्रेमियों की कहानी है, जिसमें पुराने पंजाब की संस्कृति, इमोशंस और उस दौर का माहौल दिखाया जाएगा. फिल्म में पंजाब की पुरानी इमारतों और ऐतिहासिक खंडहरों को भी खास तौर पर शामिल किया गया हैताकि दर्शक उस समय को करीब से महसूस कर सकें. बहरहाल, अगर फिल्म की रिलीज के बारे में बात की जाए तो इसे 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *