Raja Shivaji BO Day 20: राजा शिवाजी’ ने 20वें दिन भी ताबड़तोड़ की कमाई, बस 12 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास

47209c8d84bde6f946f274b09e1e5a201779301268131209 original


रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए तीन हफ्ते पूरे होने वाले हैं. छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर बेस्ड इस फिल्म को रिलीज के बाद से ही दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और इसी के साथ इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है. ये फिल्म वर्ल्डवाइड तो पहले ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और अब सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बनने का नया रिकॉर्ड बनाने की ओर तेजी से बढ़ रही बै. इसी के साथ चलिए यहां जान लेते हैं कि ‘राजा शिवाजी’  ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को कितनी कमाई की है?

राजा शिवाजी’ ने 20वें दिन कितना किया कलेक्शन?
‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है और रिलीज के पहले दिन से दबाकर नोट छाप रही है. यहां तक कि रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी ये दमदार परफॉर्म कर रही है. अमूमन बायोपिक वाली फिल्मों की कमाई तीसरे हफ्ते तक आते-आते काफी गिर जाती है लेकिन ‘राजा शिवाजी’ हर दिन एक करोड़ से ज्यादा की ही कमाई कर रही है. रिलीज के 19वें दिन तो इसने कमाई में तेजी भी दिखाई थी. हालांकि 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को इसके कलेक्शन में मामूली मंदी देखी गई.    

इसी के साथ फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘राजा शिवाजी’ ने पहले हफ्ते में 52.65 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके बाद दूसरे सप्ताह में इसने अपने कुल कलेक्शन में 24.30 करोड़ रुपये और जोड़ लिए. अब सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘राजा शिवाजी’ ने 15वें दिन 1.45 करोड़, 16वें दिन 2.70 करोड़, 17वें दिन 3.45 करोड़, 18वें दिन 1.15 करोड़ और 19वें दिन 1.30 करोड़ की कमाई की है.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 1.10 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ ‘राजा शिवाजी’ की 20 दिनों की कुल कमाई अब 88.10 करोड़ रुपये हो गई है.

राजा शिवाजी’ 100 करोड़ से कितनी दूर? 
‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के 20 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. इस फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन अब 88 करोड़ से ज्यादा हो गया है. वहीं अब ये 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने से इंचभर दूर है. 12 करोड़ और कमाते ही फिल्म मराठी की पहली 100 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली फिल्म बन जाएगी और इतिहास रच देगी. उम्मीद है कि ‘राजा शिवाजी’ चौथे वीकेंड तक ये कमाल कर दिखाएगी. 

 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *