‘आज भी वो मेरा पति है…’, गोविंदा को लेकर बोलीं वाइफ सुनीता आहूजा, कहा- ‘हमारा झगड़ा थोड़ी हुआ है’

60a6ececdbd24a5c9dcef39b029eb80717800532827151403 original


Sunita Ahuja On Govinda: गोविंदा और सुनीता आहूजा लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं. इनकी निजी जिंदगी कब सुर्खियों में आई जब सुनीता ने गोविंदा से अलग रहने की बात का खुलासा किया था. इसके बाद वो लगातार अपने बयानों का वजह से मीडिया में छाई रहीं. यहां तक कि उनके तलाक और गोविंदा के किसी एक्ट्रेस को डेट करने की भी चर्चा खूब रही. ऐसे में अब एक बार फिर से सुनीता आहूजा ने गोविंदा संग रिश्ते पर बात की और कहा कि वो (गोविंदा) आज भी उनके पति हैं.

दरअसल, सुनीता आहूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो गोविंदा के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए नजर आ रही हैं.सुनीता ने हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड से बात की और इस दौरान उनसे पूछा गया कि वो इन दिनों शोज में नजर आ रही हैं काफी काम भी कर रही हैं तो क्या गोविंदा के साथ भी उन्हें फैंस देख सकेंगे? इस पर सुनीता का एक बार फिर से बेबाक अंदाज छा गया.

यह भी पढ़ें: ‘राजा शिवाजी’ के बाद ‘देउल बंद 2’ हिट हुई या फ्लॉप? जानिए 8 दिनों में फिल्म ने कमाया कितना प्रॉफिट

आज भी वो मेरा पति है…

सुनीता आहूजा कहती हैं, ‘इस बारे में इस माहौल में ये आप मत पूछिए. ये बात आपको गोविंदा जी ने बोला था और मैं भी यही बोल रही हूं. ये वो माहौल नहीं है, जो आप मुझसे ये प्रश्न कर रहे हैं. इंशाहल्लाह, भगवान की दुआ है तो हम करेंगे क्यों नहीं करेंगे. थोड़ी हमारा झगड़ा लड़ाई हुआ है. आज भी वो मेरा पति है और वो मेरा पति ही रहेगा.’

15 साल की उम्र में गोविंदा को यूं किया था इंप्रेस

सुनीता आहूजा ने अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ ‘मां है ना’ शो में अपनी पर्सनल लाइफ और गोविंदा को पहली बार इंप्रेस करने को लेकर बात की थी और खुलासा किया था कि उन्होंने महज 15 साल की उम्र में एक्टर वो इंप्रस किया था. सुनीता ने शो में बताया कि गोविंदा को इंप्रेस करने के लिए 15 साल की उम्र में कुकिंग सीखी. क्योंकि अभिनेता को खाने का काफी शौक था. 

यह भी पढ़ें: 35 करोड़ का बंगला, चार लग्जरी गाड़ियां और करोड़ों का बैंक बैलेंस, कितने अमीर हैं ‘डॉन 3’ के डायरेक्टर फरहान अख्तर?

बहरहाल, अगर सुनीता और गोविंदा की लव स्टोरी के बारे में बात की जाए तो गोविंदा करीब 21 साल के थे और सुनीता 15, जब उन्होंने डेटिंग करना शुरू किया था. इसके बाद मार्च 1987 में दोनों ने शादी कर ली थी. इस रिश्ते से उनके दो बच्चे टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *