बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन हाल ही में लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का प्रमोशन किया. लखनऊ के फीनिक्स मॉल में उनके आने की खबर ने फैंस को बहुत उत्साहित कर दिया और वहां भीड़ लग गई. हालांकि उन्हें वरुण के लिए बहुत इंतजार करना पड़ा. इसी बीच एक फैन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वरुण धवन को देखने के लिए उन्होंने 5 घंटे इंतजार किया था.
फैंस ने जताई नाराजगी
हाल ही में एक फैन ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘हम 5 घंटे तक इंतजार करते रहे और वो सिर्फ 5 मिनट के लिए आए.’ वीडियो में मॉल के स्टेज पर वरुण और मृणाल ठाकुर नजर आ रहे थे और दोनों के आने से वहां का माहौल सेलिब्रेशन से कम नहीं था. हालांकि कई फैंस ने उनके लेट आने से नाराजगी जताई.
इसी बीच वरुण धवन ने उस फैन के पोस्ट पर कमेंट किया और माफी मांगते हुए कहा, ‘सॉरी, मैं ऑटोग्राफ नहीं दे पाया. पुलिस ने हमें थोड़ा जल्दी वहां से निकलने के लिए कहा था.’ अब उनका ये कमेंट भी सोशल मीडिया पर की वायरल हो रहा हैं.

वरुण ने किया वादा
इसके अलावा वरुण ने अपने स्टोरी में भी एक वीडियो शेयर किया और कहा, ‘नमस्कार मेरे लखनऊ के निवासियों, मैं आपके शहर आया था कल और बहुत अच्छा स्वागत किया आपने. इतने लोग थे वहां पर, थैंक यू सो मच फॉर लव. मैं कहना चाहता हूं कि बहुत लोग मॉल में थे और कई लोग बाहर भी थे, जिनसे मैं मिल नहीं पाया. उसके लिए सॉरी. लेकिन मैं आपसे वादा करता हूं कि नेक्स्ट टाइम मैं लखनऊ आऊंगा, तो बड़ी जगह रखूंगा, ताकि आप लोग आराम से खड़े हो सके और मिल सके.’

विवादों में घिरी फिल्म
बता दें कि फिल्म का एक गाना ‘चुनरी चुनरी’ विवादों में घिरा हुआ हैं. ये गाना 1999 में आई ‘बीवी नंबर 1’ का है, जिसे लेकर वाशु भगनानी ने दावा किया है कि इसके गाने के राइट्स उनके पास हैं और इसे बिना परमिशन के इस्तेमाल किया गया है. साथ ही उन्होंने कानूनी कारवाई भी शुरू कर दी हैं. हालांकि टिप्स ने बताया कि उनके पास कानूनी तौर पर गाने के राइट्स है.
वहीं बात करें फिल्म की, तो 5 जून को रिलीज हो रही ये फिल्म डेविड धवन और वरुण की चौथी फिल्म है. इससे पहले दोनों की जोड़ी ‘मैं तेरा हीरो’, ‘जुड़वा 2’ और ‘कुली नंबर 1’ में दिखाई दे चुकी हैं. फिल्म का ट्रेलर 21 मई को रिलीज होगा, वहीं इसके गाने ‘वाव’, ‘तेरा हो जाऊं’ और ‘व्याह करवादो जी’ को बहुत पसंद किया गया है. फिल्म में वरुण के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में होंगी.