842% प्रॉफिट कमाने वाली 33 साल पुरानी फिल्म, जिसे आमिर खान ने कहा था ‘वल्गर’, बंदर बना था हीरो!

28b7c8583a7b07a8004ad3875316cb6817796303241521403 original


1990s के दौर में सिनेमाघरों में एक से बढ़कर एक फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं. उस समय गोविंदा का करियर भी सातवें आसमान पर था. वो करिश्मा कपूर, रवीना टंडन और दिव्या भारती के साथ बैक टू बैक हिट फिल्में दे रहे थे. इसमें उनकी कई ऐसी फिल्में भी रहीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. इसी में एक 33 साल पुरानी भी रही, जिसे सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया है. लेकिन जब पहली बार रिलीज किया गया था तो इसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी और मेकर्स भी मालामाल हो गए थे. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

33 साल बाद फिर से रिलीज हुई फिल्म

दरअसल, जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि गोविंदा और चंकी पांडे स्टारर ‘आंखें’ थी. इसे साल 1993 में रिलीज किया गया था और अब 33 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है, जिसे देखने के लिए चंकी पांडे खुद पहुंचे और उन्होंने इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए बताया, ‘उस समय आंखें का प्रीमियर नहीं हुआ था तो ऐसा लग रहा है कि मैं इसके प्रीमियर में आया हूं.’ वो इसके लिए काफी एक्साइटेड भी दिखे.

यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पू’ ने हिंदी फिल्मों की कर दी छुट्टी, ‘राजा शिवाजी’ का भी निकला दम, जानें संडे कलेक्शन

‘आंखें’ ने कमाया था 842% प्रॉफिट

गोविंदा और चंकी पांडे स्टारर फिल्म ‘आंखें’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. ये 1993 की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म थी. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का बजट महज 2 करोड़ रुपये थे. जबकि इसका इंडिया नेट कलेक्शन 13.50 करोड़ और ओवरसीज में 53 लाख का बिजनेस किया था. इतना ही नहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 18.84 करोड़ की कमाई की थी. इस लिहाज से इसने मेकर्स को बजट का 842% प्रॉफिट कमाकर दिया था.

आमिर खान ने कहा था ‘वल्गर’

आमिर खान ने गोविंदा और चंकी पांडे की फिल्म ‘आंखें’ को वल्गर बताया था. एक पुराने इंटरव्यू में उनसे फिल्म की सफलता को लेकर सवाल किया गया था कि ‘आंखें’ में क्या कहानी थी, जो इतनी सक्सेसफुल हुई? इस इंटरव्यू की एक वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो कहते हैं, ‘देखिए क्यों इतनी बड़ी हिट हुई ये तो मैं भी नहीं जानता. मेरे लिए ये फिल्म काफी क्रूड थी. मेरे लिए तो ये थोड़ी वल्गर भी थी तो मुझे ये इसलिए पसंद नहीं आई थी. मेरे हिसाब से इस फिल्म में कुछ सीन्स अश्लील थे. लेकिन हो सकता है ये फिल्म दर्शकों को पसंद आई हो मुझे नहीं पता.’

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ ने फिर दहाड़ा, शनिवार को कमाई में आया 87.5% का तगड़ा उछाल, कलेक्शन जानें

बंदर बन गया था फिल्म की हीरो!

बहरहाल, अगर फिल्म ‘आंखें’ के बारे में बात की जाए तो इसमें चंकी पांडे और गोविंदा के साथ बंदर भी था, जिसे लोगों ने फिल्म में काफी पसंद किया था. इतना ही नहीं, चंकी पांडे ने काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो में खुद बताया था कि उस बंदर को एक्टर्स से ज्यादा फीस मिली थी. यही नहीं वो शराब भी पीता था. इसे उन्होंने महंगा बंदर बताया था. इसकी IMDb रेटिंग भी 10 में से 6.8 है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *