Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी

e4973189116fe365f86d0e1ab3ac1eba17805656739431064 original


Akshay Kumar Property: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार सबसे अमीर एक्टर्स में से एक हैं. 35 साल के बॉलीवुड करियर में अक्षय कुमार ने खूब शोहरत के साथ-साथ तगड़ी कमाई भी की है और कई लग्जरी प्रॉपर्टी भी बनाई है. अक्षय कुमार के पास मुंबई में ही कई प्रॉपर्टीज हैं. अब इनमें से उन्होंने दो को लेकर बड़ा सौदा किया है. हाल ही में अक्षय ने अपने बोरीवली स्थित दो फ्लैट्स को बेचकर इनसे डबल मुनाफा कमा डाला है.

अक्षय कुमार ने बोरीवली में बेचे 2 दो फ्लैट

अक्षय कुमार ने जिन फ्लैट्स का सौदा किया है वो मुंबई के बोरीवली में स्थित थे. अक्षय कुमार ने ये फ्लैट सुवर्णा रुपेशकुमार सकपाल को बेचे हैं. CRE Matrix की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक ‘खिलाड़ी कुमार’ के ये फ्लैट्स बोरीवली ईस्ट में स्काई सिटी नाम की बिल्डिंग की 35वीं मंजिल पर थे.

ये भी पढ़ें: ‘अपने गाने की ऐसी की तैसी क्यों कर रहे हो?’, ‘ऊंचा लंबा कद’ के रीमेक पर ट्रोल हुए अक्षय कुमार

अक्षय को हुआ डबल मुनाफा

CRE Matrix के मुताबिक, अक्षय कुमार ने ये फ्लैट्स साल 2017 में खरीदे थे और अब करीब 9 साल बाद इन्हें बेचकर अच्छा-खासा पैसा कमा लिया है. अभिनेता ने इन्हें टोटल 7.10 करोड़ रुपये में बेचा है. जबकि 2017 में दोनों को सिर्फ 3.68 करोड़ करोड़ रुपये में खरीदा गया था. दोनों फ्लैट्स के लिए टोटल 35 लाख 50 हजार रुपये स्टांप ड्यूटी दी गई है. फ्लैट नंबर 3503 के लिए 6 लाख 75 हजार रुपये स्टांप ड्यूटी चुकाई गई, जिसका कारपेट एरिया 252 स्क्वायर फीट का है. वहीं फ्लैट नंबर 3504 के लिए स्टांप ड्यूटी 28 लाख 75 हजार रुपये दी गई. इस फ्लैट का कारपेट एरिया 1101 स्क्वायर फीट का है.

ये भी पढ़ें: अक्षय-अजय और सलमान संग दीं सुपरहिट फिल्में, फिर भी बड़ी एक्ट्रेस नहीं बन पाईं ये हसीना

2500 करोड़ रुपये है अक्षय की नेटवर्थ

बॉलीवुड में 35 सालों से काम कर रहे अक्षय कुमार टॉप रईस अमीर एक्टर्स की लिस्ट में शुमार रहते हैं. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एक फिल्म के लिए 90 करोड़ रुपये तक फीस लेने वाले अक्षय की टोटल नेटवर्थ 2500 करोड़ रुपये है. वो मुंबई के जुहू में 80 करोड़ रुपये कीमत के बंगले में अपने परिवार के साथ रहते हैं. मैजिक ब्रिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक इसके अलावा गोवा, मॉरीशस और कनाडा में भी अक्षय कुमार के पास लग्जरी घर हैं. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *