Dhurandhar 2 BO: ‘धुरंधर 2’ ने फिर बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल सीक्वल, जानें टॉप-2 में कौन

e021f203e0a34d6112448081d8f5c76017787731050541403 original


रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया. फिल्म की रिलीज को 57 दिनों का वक्त हो गया है और अब भी इसकी कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. मूवी ने तो बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड सेट किए हैं, लेकिन अब 57 दिनों में फिल्म ने एक और रिकॉर्ड सेट कर दिया है. ये इस साल 2026 की तीसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल सीक्वल बन चुकी है. चलिए बताते हैं इसके प्रॉफिट और टॉप 2 फिल्मों के बारे में.

‘धुरंधर 2’ का 57वें दिन का कलेक्शन

– ‘धुरंधर 2’ 57वें दिन भी कमाल का बिजनेस कर रही है. हालांकि, इसकी कमाई के आंकड़े लाखों में आ गई है.
– सैकिनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 57वें दिन रात 8.30 बजे तक 26 लाख का बिजनेस कर लिया है.
– फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 1,144.47 करोड़ हो चुका है.

यह भी पढ़ें: 5 मिनट 32 सेकंड का वो रोमांटिक सॉन्ग, जिसका रेड लाइट पर आया था ख्याल, 15 मिनट हुआ था तैयार

‘धुरंधर 2’ से मेकर्स को हुआ इतना प्रॉफिट

कोईमोई की रिपोर्ट्स के अनुसार, आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का निर्माण 225 करोड़ के बजट में किया गया. इस बजट में फिल्म के दोनों पार्ट का निर्माण कर दिया गया था. कोईमोई के अनुसार, इस स्पाई थ्रिलर सीक्वल ने 56 दिनों में 1180.5 करोड़ (इंडिया नेट कलेक्शन) का बिजनेस किया था. इस लिहाज से फिल्म के मेकर्स को 955.2 करोड़ का फायदा हुआ. वहीं, प्रतिशत में बात करें तो इस फिल्म से मेकर्स को 424.5% का प्रॉफिट हुआ.

2026 का टॉप 2 मोस्ट प्रॉफिटेबल सीक्वल

कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, 2026 का टॉप 2 मोस्ट प्रॉफिटेबल सीक्वल ‘वाझा 2’ और ‘लव मॉकटेल 3’ दूसरे पर है. कोईमोई के अनुसार, मलयालम फिल्म ‘वाझा 2’ ने 10 करोड़ के बजट में 129.31 करोड़ की कमाई की और इस लिहाज से इसका कुल प्रॉफिट 1193.1% रहा. 

यह भी पढ़ें: 1957 में आई नरगिस की वो फिल्म, जिसका अब तक नहीं टूटा रिकॉर्ड! मेकर्स को हुआ था 650% का प्रॉफिट

इसके साथ ही कन्नड़ रोम-कॉम फिल्म ‘लव मॉकटेल 3’ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही. कोईमोई के अनुसार, इस फिल्म से मेकर्स को बजट का 644% फायदा हुआ. 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 12.88 करोड़ का बिजनेस किया था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *