‘मटका किंग’ के हिट होते ही कृतिका कामरा को मिला बड़ा प्रोजेक्ट, पुषाण मुखर्जी की फिल्म में निभाएंगी लीड रोल

d07eae318b46550cab3d807ea06622f017791899562541372 original


एक्ट्रेस कृतिका कामरा इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं. कुछ समय पहले ही अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज ‘मटका किंग’ में कृतिका के अभिनय और रोल को बहुत पसंद किया गया. हालांकि इसकी सफलता के बाद अब कृतिका ने अपनी आने वाली फीचर फिल्म को फाइनल कर लिया है. ‘मटका किंग’ के बाद ये उनका पहला बड़ा प्रोजेक्ट होने वाला है, जिसके ऐलान के बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई हैं.

लीड रोल में होंगी कृतिका 

कृतिका कामरा जल्द ही निर्देशक पुषाण मुखर्जी की आने वाली फिल्म में दिखाई देंगी, जिसका वर्किंग टाइटल अभी ‘डम्बेल’ रखा गया है. जून में इसकी शूटिंग भी शुरू हो जाएगी. ये फिल्म कृतिका के करियर के लिए बहुत बड़ा होने वाला है क्योंकि इसमें वो बिलकुल अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं. अब तक उन्होंने जितने भी प्रोजेक्ट्स किए हैं, सभी में उन्हें अलग और नए तरह के किरदारों में देखा गया हैं. हालांकि फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन इंडस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, इस फिल्म में कृतिका का रोल इमोशनली और फिजिकली नया होगा. 

ये भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ से बचे तो अब सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ से टकराएंगे यश? ‘टॉक्सिक’ की नई रिलीज डेट को लेकर अपडेट!

शूटिंग से पहले कृतिका ने शुरू की तैयारी 

इसके अलावा प्रॉजेक्ट से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, कृतिका ने शूटिंग से पहले ही तैयारी शुरू कर दी हैं. कृतिका को फिल्म की कहानी बहुत पसंद आई है, इसीलिए ये उनके बीते कामों से बहुत अलग बताई जा रही है. हर किरदार एक कलाकार को एक्सप्लोर करने का मौका देती हैं, ताकि वो अपने आप को बेहतर बना सकें. इसी वजह से कृतिका भी पहले से ही खुद को इस किरदार में ढालने की तैयारी कर रही हैं.

मटका किंग की स्टार्स 

वहीं बात करें ‘मटका किंग’ की, तो इस वेब सीरीज की हर किसी ने जमकर तारीफ की. सेलेब्स से लेकर फैंस तक, सभी को इसकी कहानी और कलाकारों की एक्टिंग भी शानदार लगी. 17 अप्रैल को स्ट्रीम हुई इस फिल्म में कृतिका के अलावा विजय वर्मा, साई तम्हाणकर, जेमी लीवर और गुलशन ग्रोवर जैसे स्टार्स नजर आए थे. 

ये भी पढ़ें: Drishyam 3 Advance Booking: मोहन लाल की ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज से पहले ही कर डाली बंपर कमाई, हर 24 घंटे में बिक रहे 30 हजार से ज्यादा टिकट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *