माधुरी दीक्षित Vs ऐश्वर्या राय: कौन है ज्यादा अमीर? धक-धक गर्ल और विश्व सुंदरी की नेटवर्थ जानें

901986e6cba978769eaf85c31058d9e71780323217528587 original


माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय दोनों ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की बड़ी स्टार हैं. आज उन्हें किसी इंट्रोडक्शन की जरुरत नहीं है. वो सक्सेस की ऊंचाईयों पर हैं. ऐश्वर्या और माधुरी की फिल्मों को फैंस बहुत प्यार देते हैं. उन्होंने साथ में फिल्म देवदास में भी काम किया. दोनों एक्ट्रेसेस के बीच में अच्छी बॉन्डिंग भी है. आइए जानते हैं कमाई के मामले में कौन आगे है.

ये भी पढ़ें- अक्षय-कैटरीना कैफ की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काटा था गदर, मेकर्स को 297% का बंपर मुनाफा

माधुरी दीक्षित हैं इतनी अमीर

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, माधुरी दीक्षित की नेटवर्थ 250 करोड़ है. वो एक फिल्म का 5 करोड़ तक चार्ज करती हैं. इसके अलाववा वो रियलिटी शोज भी जज करती हैं. रियलिटी शोज से 10 से 20 करोड़ तक कमाती है. माधुरी ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई करती है. एक्ट्रेस ब्रांड एंडोर्समेंट से 8 करोड़ की कमाई करती है. एक्ट्रेस की कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास मर्सिडीज मायबैक, रेंज रोवर जैसी प्रीमियम कार है.

बता दें कि माधुरी दीक्षित ने डॉक्टर श्रीराम नेने संग शादी की थी. उनकी शादी 1999 में हुई थी. शादी के बाद वो फिल्मों छोड़कर अमेरिका चली गई थीं. एक्ट्रेस के दो बेटे हैं. माधुरी अब इंडिया वापस आ गई और फिल्मों में वापसी कर चुकी हैं. 

ये भी पढ़ें- ‘एक्टिंग नहीं कर पा रही, घर भेजो’, जब सुरभि चंदाना को तारक मेहता के सेट पर सुननी पड़ी ऐसी बातें

ऐश्वर्या राय की है इतनी नेटवर्थ

ऐश्वर्या राय की नेटवर्थ की बात करें तो सियासत की रिपोर्ट के मुताबिक, वो 900 करोड़ की मालकिन हैं. वो इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड़ एक्ट्रेसेस में से एक हैं. न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुातबिक वो एक फिल्म का 10 करोड़ चार्ज करती हैं. इसके अलावा वो एक एड का 6-7 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. वो बड़े-बड़े ब्रांड्स को एंडोर्स करती हैं.

ऐश्वर्या राय लग्जीरियस लाइफ जीती हैं. उनके पास कई लग्जरी प्रॉपर्टीज हैं. उनका मुंबई में बंगला है, जिसकी नेटवर्थ 50 करोड़ है. इसके अलावा उनका दुबई में भी विला है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *