सोनम कपूर-आनंद आहूजा ने नौकरों के लिए लंदन में खरीदे 5 फ्लैट! 270 करोड़ वाले बंगले के पास है प्रॉपर्टी, जानें कीमत

560197063 18536562208009229 2851868613608915312 n


सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा अपने दोनों बच्चों के साथ लंदन में रहते हैं. उन्होंने लंदन के पॉश नॉटिंग हिल इलाके में बेहद ही आलीशान बंगला खरीदा है, जहां कपल परिवार के साथ रहता है. डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कपल ने इस आलीशान बंगले को 3 साल पहले नॉटिंग हिल में एक जर्जर हवेली को 21 मिलियन पाउंड (270 करोड़ रुपये) में खरीदा था. तब से इस हवेली के रिनोवेशन का काम चल रहा है. इसी बीच खबर सामने आ रही है कि कपल ने इसी बंगले के पास नौकरों के लिए 5 फ्लैट्स खरीदे हैं.

सोनम और आनंद ने करोड़ों के खरीदे 5 फ्लैट्स

एचटी में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, बताया जा रहा है कि सोनम और आनंद आहूजा ने 270 करोड़ वाले आलीशान बंगले के पास करीब 40 लाख पाउंड (51.4 करोड़ रुपये) में पांच फ्लैट्स भी खरीदे हैं. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि वो कथित तौर पर इसका इस्तेमाल कपल घर के नौकरों के लिए करना चाहते हैं. हालांकि, बताया ये भी जा रहा है कि कपल के इस फैसले के बाद से आस-पास के पड़ोसियों में चिंता हो गई है और वो गुस्सा कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: 9.1 IMDb रेटिंग वाली क्राइम थ्रिलर सीरीज, 7 एपिसोड में दिखा बदले का खेल, जानें किस ओटीटी पर प्लेटफॉर्म पर है उपलब्ध

पड़ोसियों ने की शिकायत

इतना ही नहीं, रिपोर्ट के अनुसार, पांचों फ्लैट्स कपल से जुड़ी एक कंपनी ने खरीदे हैं. ऐसे में पड़ोसियों ने कंपनी के प्रवक्ता पर आरोप लगाया है कि अगर निवासी इसी तरह से आपत्ति जताते तो वो फ्लैट्स को सोशल हाउसिंग के लिए इस्तेमाल करेंगे. पड़ोसियों का आरोप है कि कंपनी के स्पोक्स पर्सन की ओर से उन्हें ऐसी धमकी दी जा रही है. वहीं, एक पड़ोसी की ओर से दावा भी किया गया कि उन फ्लैट्स में कोई रहने भी लगा है. इसके साथ ही उसकी ओर से धमकी पर चिंता भी जाहिर की गई है.

560197063 18536562208009229 2851868613608915312 n

कपूर परिवार और कंपनी का कोई संबंध नहीं!

इतना ही नहीं, एचटी में छपी रिपोर्ट के अनुसार, सोनम और आनंद की कंपनी के एक रिप्रेजेंटेटिव ने फ्लैट्स खरीदने की बात को खारिज किया है. प्रतिनिधि की ओर से कथित तौर पर कहा गया कि कपूर परिवार का फ्लैट खरीदने वाली कंपनी से कोई सीधा संबंध नहीं है. उसका कहना है कि ये प्रॉपर्टी पूरी तरह से निवेश के उद्देश्य से खरीदी गई थीं. हालांकि, इस पूरे मामले पर सोनम कपूर और आनंद आहूजा की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: स्विट्जरलैंड में शूट होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म, जिसने 1964 में कमाया था 700% प्रॉफिट, मेकर्स हुए थे मालामाल

बंगले के रिनोवेशन पर 60 करोड़ खर्च कर चुके हैं आनंद और सोनम!

इतना ही नहीं, एचटी में एक वेबसाइट के हवाले से छपी रिपोर्ट में ये भी जानकारी शेयर की गई है कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने 270 करोड़ के आलीशान बंगले के रिनोवेशन पर 47 लाख पाउंड यावी कि 60.4 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं. जानकारी के मुताबिक, बताया जाता है कि कपल के  पास नॉटिंग हिल में एक फ्लैट और स्टूडियो भी है. इसके अलावा, सोनम और आनंद के पास लंदन की प्रॉपर्टी के अलावा, दिल्ली और मुंबई में भी घर है. 

कौन हैं आनंद आहूजा और उनकी नेटवर्थ?

बहरहाल, अगर आनंद आहूजा के बारे में बात की जाए तो वो कभी अमेजन कंपनी में बतौर प्रोडक्ट मैनेजर काम करते थे. आज वो अपना फैमिली बिजनेस ‘शाही एक्सपोर्ट्स’ के एमडी हैं. इसके अलावा वो क्लोदिंग ब्रांड ‘भाने’ के भी मालिक हैं. वो बिजनेस से मोटी कमाई करते हैं. इसके साथ ही अगर उनकी नेटवर्थ के बारे में बात करें तो टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी कुल नेटवर्थ 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा है. 

वहीं, सोनम कपूर के बारे में बात करें तो वो एक जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं. वो अभिनेत्री होने से पहले अनिल कपूर की बेटी हैं. सोनम और आनंद ने साल 2018 में शादी की थी. करीब चार साल के बाद कपल ने अगस्त 2022 में बेटे वायु का वेलकम किया था. 29 मार्च 2026 को सोनम दूसरी बार मां बनी थीं. उन्होंने बेटे को जन्म दिया था.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *