कॉकटेल-2: कृति सेनन के लुक पर रश्मिका मंदाना हुईं फिदा, जमकर की तारीफ

5a9f17839298587ad45c72299dcbfc7417790833735561421 original


‘कॉकटेल 2’ के एक गाने के लॉन्च इवेंट के दौरान, रविवार रात मुंबई के एक फेमस फाइव-स्टार होटल में रश्मिका मंदाना ने अपनी को-स्टार कृति सेनन की जमकर तारीफ की. वहीं, कृति ने भी रश्मिका को बेहद मिलनसार और सच्ची इंसान बताया.

‘कॉकटेल 2’ में कृति सेनन के करियर का सबसे हॉट और ट्रेंडी लुक्स
एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक्ट्रेसेस के बीच कॉम्पिटिशन देखने को मिलता है, लेकिन कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के बीच बॉन्डिंग काफी अच्छी देखने को मिल रही है. दोनों जल्द ही एक्टर शाहिद कपूर के साथ फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में नजर आएंगी. दरअसल, ‘कॉकटेल 2’ में कृति सेनन का लुक उनके करियर के सबसे हॉट और ट्रेंडी लुक्स में से एक बताया जा रहा है. इसमें उन्होंने स्टाइलिश बीच वियर, श्रग्स और गर्मियों की स्टाइलिश ड्रेस पहनी हैं, जो उन्हें मॉडर्न और फ्रेश लुक दे रही हैं.

ये भी पढ़ें: मां शौकत आजमी को याद कर इमोशनल हुईं शबाना, कहा- ‘उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी…’

कृति के लुक की हर तरफ हो रही तारीफ
एक्ट्रेस के इस लुक की हर तरफ तारीफ हो रही है. इसी दौरान रश्मिका मंदाना भी खुद को कृति की तारीफ करने से रोक नहीं पाईं. इवेंट के दौरान रश्मिका मंदाना ने कहा कि फिल्म में कृति का लुक बेहद अट्रैक्टिव है. इसी बीच, कृति की तारीफ करते हुए रश्मिका एक्साइटमेंट में कुछ ऐसा भी बोल गईं कि वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े. रश्मिका मंदाना ने कहा, हम जानते हैं कि शाहिद और कृति के बीच कैसी केमिस्ट्री है, लेकिन ‘कॉकटेल 2’ में कुछ ऐसा है, जो बहुत अलग और जादुई है.

ये भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ की रिलीज में क्यों हो रही देरी? यश ने अब असल वजह का कर दिया खुलासा

रश्मिका ने कुछ ऐसा क्या कहा कि सब हंसने लगे?
जब हमने ‘माशूका’ की झलकियां देखीं, तो उसकी एक झलक मिली. मुझे पता है कि यह तो बस शुरुआत है, क्योंकि मैंने फिल्म के जिन भी सीन के बारे में सुना है, वे सभी शानदार हैं. मीडिया के सामने फिल्म बात करते हुए रश्मिका ने कहा, लेकिन ‘कॉकटेल 2’ में कुछ बहुत अलग है.

तुम बहुत हॉट लग रही हो, जैसा कि पूरी दुनिया जानती है… और तुम सच में बहुत ज्यादा हॉट हो. इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग फिर हंसने लगे. रश्मिका ने आगे कहा, कृति कमाल की लग रही हैं, मुझे माफ करना. होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *