Saturday Box Office: ‘करुप्पू’ की आंधी में धुआं हुईं ‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’, जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस हाल

d1023a3c091ff171a4a24276f133b80d17789404417381403 original


शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से सूर्या की फिल्म ‘करुप्पू’ का जलवा देखने के लिए मिला. फिल्म ने दूसरे दिन अकेले ही ‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ जैसी बड़ी फिल्मों के छक्के छुड़ा दिए. वहीं, आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने भी कमाल का प्रदर्शन किया. ऐसे में चलिए बताते हैं शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने कितनी कमाई की.

‘करुप्पू’ की दूसरे दिन की कमाई
–  ‘करुप्पू’ ने जहां पहले दिन 15.50 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं, शनिवार को बंपर उछाल देखने के लिए मिली.
– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन 23.40 करोड़ की कर चुकी है.
– इसके बाद इसका कुल इंडिया नेट कलेक्शन 38.90 करोड़ हो चुका है.

‘पति पत्नी और वो दो’ का दूसरे दिन कलेक्शन
– आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ भी दूसरे दिन बेहतरीन बिजनेस कर रही है.
– फिल्म ने शनिवार दूसरे दिन 5.75 करोड़ का बिजनेस किया.
– जबकि फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ का कलेक्शन किया.
– इसका इंडिया नेट कलेक्शन 9.75 करोड़ हो चुका है.

यह भी पढ़ें: ‘जब तक तलाक नहीं हो जाता…’, रवि मोहन ने रोते हुए किया ब्रेक का ऐलान, पत्नी आरती पर लगाए आरोप

‘राजा शिवाजी’ का 16वें दिन का कलेक्शन
– ‘राजा शिवाजी’ की कमाई में 16वें दिन भी उछाल देखने के लिए मिल रही है.
– फिल्म ने तीसरे शनिवार को 2.70 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
– इसके बाद इसकी कुल कमाई 81.10 करोड़ (इंडिया नेट कलेक्शन) हो चुकी है.

‘भूत बंगला’ की 30वें दिन की कमाई
– ‘भूत बंगला’ भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है.
– फिल्म ने 30वें दिन 1.40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– इसका इंडिया नेट कलेक्शन 166.45 करोड़ हो चुका है.

यह भी पढ़ें: ‘करुप्पू’ ने देरी के बाद भी पहले दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, बनी 2026 की सबसे बड़ी तमिल ओपनर

‘धुरंधर 2’ की 59वें दिन की कमाई
– ‘धुरंधर 2’  ने 58 दिनों में 1,796.80 करोड़ (इंडिया नेट कलेक्शन) की कमाई कर चुकी है.
– वहीं, 59वें दिन भी फिल्म लाखों में कमाई कर रही है. संडे गार्डियन लाइव के अनुसार, फिल्म ने 59वें दिन शनिवार को 30.65 लाख कमाई की.

‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ का 10वें दिन का कलेक्शन
– इसके साथ ही फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ दूसरे शनिवार को भी बेहतरीन कमाई कर रही है. 
– फिल्म 10वें दिन 2.30 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है.
– इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 17.02 करोड़ हो चुका है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *