बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल अपने बड़े भाई और दिग्गज अभिनेता सनी देओल के साथ मजबूत बॉन्ड शेयर करते हैं. बॉबी अपने भाई की काफी इज्जत करते हैं और उनसे बेहद प्यार भी करते हैं. बॉबी को सनी ने हर मोड़ पर मदद की है और उन्होंने बॉबी के बॉलीवुड डेब्यू के लिए भी जी जान लगा दी थी. दोनों भाईयों के बीच गहरा और खास रिश्ता है. बॉबी, सनी के काम के साथ-साथ उनकी फिटनेस के भी दीवाने हैं और उन्होंने अब खुलासा किया है कि आखिर जवानी के दिनों में सनी किन चीजों का सेवन करते थे?
क्या है सनी देओल की तगड़ी बॉडी का राज?
सनी देओल को बड़े पर्दे पर उनके एक्शन अवतार के लिए खूब पसंद किया जाता है. बड़े पर्दे पर वो दमदार डायलॉग डिलीवरी और बेहतरीन एक्टिंग से फैंस का दिल जीतते रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने अपनी तगड़ी बॉडी और गजब की फिटनेस से भी फैंस को इंप्रेस किया है. बॉबी ने बताया कि जवानी के दिनों में सनी दूध और लस्सी पीते थे.
ये भी पढ़ें: 900 करोड़ी ‘एनिमल’ की सक्सेस के वक्त इस गम में डूबे थे बॉबी देओल, खो दिया था ये करीबी शख्स
बॉबी हाल ही में ‘आप की अदालत’ में पहुंचे थे. इस दौरान उनसे पूछा गया था कि ये सही है कि आप 20-20 ग्लास दूध पीते थे? अभिनेता ने कहा, ‘हां बिल्कुल ये सही है. मेरा तो ये था कि सबसे बड़ा ग्लास कौन सा मिलेगा किचन के अंदर मैं उसमें दूध पिऊंगा. दूध ही नहीं, मैं तो लस्सी और जूस भी पीता था. मुझे इनका शौक था. मेरे भाई को शौक नहीं था. सुनने में आया कि भैया दूध नहीं पीते थे. कभी गमले में डाल देते थे.’ इसके बाद बॉबी से कहा गया कि उनकी बॉडी देखकर लगता है कि वो दूध और घी पीने वाले नहीं होंगे? इस पर बॉबी ने कहा, ‘नहीं, नहीं, बड़े होकर उनको दूध और लस्सी ये सब पसंद आने लगा. छोटे थे तब नहीं. हमारे कल्चर में भी ये है ना कि दूध पिओगे तो ज्यादा मजबूत बनोगे, लंबे होगे.’
ये भी पढ़ें: ‘जलन होती है…’ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए ये क्या बोल गए बॉबी देओल? मोबाइल पर देखी ‘बेबी बॉस’ की बैटिंग
इन फिल्मों में साथ दिखे थे सनी-बॉबी
सनी और बॉबी बड़े पर्दे पर साथ भी नजर आ चुके हैं. दोनों ने ‘दिल्लगी’, ’23 मार्च 1931: शहीद’, ‘अपने’, ‘हीरोज’, ‘यमला पगला दीवाना’, ‘यमला पगला दीवाना 2’, ‘पोस्टर बॉयज’ और ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ जैसी फिल्मों में स्क्रीन शेयर की है.