करियर के शिखर पर मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिल्मों से क्यों बनाई दूरी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

41f8bfc94150076ac3441267b1adf4ae17799795351711372 original


मीनाक्षी शेषाद्रि 80 और 90 के दशक की उन अभिनेत्रियों में शामिल थीं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती, अभिनय और स्क्रीन प्रेजेंस से बॉलीवुड पर लंबे समय तक राज किया. बड़ी-बड़ी आंखें, सादगी भरा चेहरा और हर किरदार में जान डाल देने वाली उनकी एक्टिंग लोगों को पसंद आती थी. लेकिन जब उनका करियर सफलता के शिखर पर था, तभी उन्होंने अचानक फिल्मों से दूरी बना ली. इसी बीच आइए इसकी वजह जानते हैं.

निर्देशक को हुआ था प्यार

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक राजकुमार संतोषी को मीनाक्षी शेषाद्रि से प्यार हो गया था. दोनों ने फिल्म घायल में साथ काम किया था और इसी बीच संतोषी अभिनेत्री के करीब आए. मीनाक्षी की सादगी, खूबसूरती और समझदारी ने उन्हें प्रभावित किया था. धीरे-धीरे ये लगाव प्यार में बदल गया. दोनों के बीच लंबी बातचीत होती थी, फिल्मों को लेकर चर्चा होती थी और कई बार साथ समय भी बिताते थे. राजकुमार संतोषी को लगने लगा था कि मीनाक्षी भी उन्हें पसंद करती हैं.

कुछ समय बाद उन्होंने मीनाक्षी को शादी के लिए प्रपोज किया, लेकिन मीनाक्षी ने उन्हें मना कर दिया. इस बात से संतोषी को बहुत दुख हुआ था. बाद में किसी पुराने इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो मीनाक्षी से प्यार करते थे और उनसे शादी करना चाहते थे. हालांकि इस घटना के बाद दोनों के रिश्तों में दूरी आने लगी और इसका असर प्रोफेशनल रिश्ते पर भी दिखने लगा. 

ये भी पढ़ें: Deool Band 2 Day 7 Box Office: 7 दिन में सुपरहिट हुई मराठी मूवी ‘देऊळ बंद 2’, बनी प्रवीण तरडे की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

दामिनी से निकलना चाहते थे निर्देशक 

फिल्म दामिनी की शूटिंग के बीच उनके बीच तनाव इतना बढ़ गया था कि राजकुमार संतोषी फिल्म से मीनाक्षी को हटाना चाहते थे. हालांकि बाद में मीनाक्षी ने फिल्म पूरी की. फिल्म रिलीज हुई, तो सुपरहिट साबित हुई और इसमें उनके अभिनय की जमकर तारीफ हुई. इसके बाद दोनों ने घातक में भी साथ काम किया, लेकिन मीनाक्षी ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनानी शुरू कर दी. उस समय उनके पास लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स आ रहे थे. इसके बावजूद उन्होंने अचानक एक्टिंग छोड़ने का फैसला लिया. उनके इस फैसले से फैंस और इंडस्ट्री दोनों हैरान रह गए थे. 

मीनाक्षी ने बताई वजह 

बाद में एक इंटरव्यू में मीनाक्षी शेषाद्रि ने बताया था कि जब विवाद और खबरें ज्यादा बढ़ने लगी थीं, तब यश चोपड़ा और अजमद खान ने बीच में आकर हालात संभाले थे. उनके समझाने के बाद दामिनी की शूटिंग दोबारा शुरू हुई. उस समय राजकुमार संतोषी ने फैसला लिया था कि पुरानी बातों को पीछे छोड़कर सिर्फ फिल्म पर ध्यान देंगे. 

बता दें कि हीरो, दामिनी, घायल और घातक जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को आज भी याद किया जाता है. उस दौर में मीनाक्षी सिर्फ एक सफल अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली स्टार्स में भी गिनी जाती थीं.

ये भी पढ़ें: ‘चांद मेरा दिल’ के रिलीज के बाद फ्रांस में छुट्टियां मनाते दिखीं अनन्या पांडे, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *