5-6 साल की उम्र में डेब्यू, पहली फिल्म के लिए मिले 10,000 रुपये, जानें बॉबी देओल के बारे में 7 इंटरेस्टिंग बातें

700928266 18590802007049634 6171485910419014429 n


90 के दशक में बॉबी देओल ने फिल्म ‘बरसात’ से डेब्यू किया और पहली ही फिल्म से वो अपनी कद-काठी और गुड लुकिंग की वजह से स्क्रीन पर छा गए थे. उनकी एक्टिंग ने भी फैंस का दिल जीत लिया था. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी. लेकिन स्टारडम के साथ ही उनका डाउन फॉल भी आ गया. लेकिन, ‘रेस 3’ के कमबैक के बाद एक्टर ‘आश्रम’ में निराला बाबा बनकर स्क्रीन पर छा गए. बतौर विलेन आज खूब पॉपुलैरिटी हासिल कर रहे हैं और करोड़ों कमा रहे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं उनकी पहली सैलरी 10 हजार रुपये थे? चलिए बताते हैं बॉबी देओल के बारे में इंटरेस्टिंग बातें.

बचपन में होती थी चप्पल से पिटाई

दरअसल, बॉबी देओल ने हाल ही में आप की अदालत में शिरकत की थी और इस दौरान काफी कुछ शेयर किया और बताया कि उनकी बचपन में चप्पल से पिटाई होती थी. अभिनेता ने बताया, ‘मेरा घर और स्कूल पास में था तो मां स्कूल के लिए लेकर जाया करती थीं तो मैं जाता नहीं था. इस दौरान कई बार पिटाई भी हो जाती थी.’ एक्टर बताते हैं कि मां चप्पल से पिटाई करती थीं और मारते हुए घर से स्कूल लेकर जाती थीं.

यह भी पढ़ें: ‘डोला रे डोला…’ सॉन्ग की शूटिंग के दौरान 4 महीने की प्रेग्नेंट थीं माधुरी दीक्षित? 24 साल बाद बताई सच्चाई

700928266 18590802007049634 6171485910419014429 n

कद्दू था बचपन का नाम

इसके साथ ही बॉबी देओल ने इस दौरान बातचीत में अपने बचपन के नाम का भी खुलासा किया, जिस नाम से उन्हें पिता धर्मेंद्र पुकारते थे. इसके पीछे भी दिलचस्प किस्सा है. एक्टर ने बताया, ‘मुझे पापा कद्दू बुलाते थे क्योंकि मैं बचपन में गोलू-मोलू सा था. एक बार कद्दू देखा और मैंने पापा से पूछा कि ये क्या है तो उन्होंने कद्दू बताया. फिर वो मुझे कद्दू ही बुलाने लगे. जब वो बुलाते थे तो अच्छा लगता था.’

5-6 की उम्र में डेब्यू, 10 हजार मिली सैलरी

बॉबी देओल ने इस दौरान अपनी पहली फिल्म को लेकर बात की और कहा, ‘मैं जब स्कूल में था और तब पूछा गया था कि क्या बनोगे तो मैंने कहा था कि मैं हीरो बनूंगा. फिर एक दिन पापा ने मुझसे पूछा था कि तू मेरे बचपन का रोल करेगा. मैं 5-6 साल का रहा होऊंगा मुझे क्या पता उस उम्र में. फिर मैंने कह दिया हां करूंगा. मुझे पापा ले गए और रात भर पहले मेरे लिए फ्रॉक बनाई और सुबह सेट पर पहना दिया. सूट वगैरह कर लिया फिर पापा और मैं घर आ रहे थे फिर मैंने उनसे कहा कि पापा पैसे तो मिले नहीं. उन्होंने मुझे 10 हजार जेब से निकालकर दे दिए और बोला कि बेबे (दादी) को दे देना और कह देना कि घर वालों को मिठाई बांटे. मैंने घर जाकर ऐसा ही किया मुझसे पूछा गया कि क्या क्या किया तो मैंने फिर सबको बताया हथौड़ा मारा. शूटिंग की.’

यह भी पढ़ें: कोई भीख मांगने को मजबूर तो कोई बनी हाउस वाइफ, भोजपुरी की वो एक्ट्रेसेस, जो स्टारडम के बाद हुईं गुमनाम

20-20 गिलास दूध पी जाते थे बॉबी देओल

इतना ही नहीं, बॉबी देओल ने इस दौरान ये भी खुलासा किया था कि जब वो छोटे थे तो उन्हें तभी से खाने-पीने का काफी शौक था. एक्टर खुलासा करते हैं कि वो बचपन में ही 20-20 गिलास दूध पी जाया करते थे. इसके पीछे वो गुजरे जमाने की कहावतें याद करते हैं और कहते हैं, ‘वो कहा जाता था ना कि खाओगे पियोगे तो मजबूत बनोगे. हमारे घर में खाने पीने का शौक सबको था.’

14 साल की उम्र तक पापा के साथ सोए

बॉबी देओल को लेकर इस इंटरव्यू में एक और जोरदार खुलासा हुआ था. बातचीत में पता चला था कि अभिनेता 14 साल की उम्र तक पापा के साथ सोते थे. एक्टर बताते हैं, ‘वो अंधेरे से डरते थे और पापा जब भी आते थे तो उनके पास सोते थे और सीने से लगा लेते थे तो वो एक सूकून मिलता था. मैं खुद लकी मानता हूं कि मैं बड़े होने तक पापा के साथ सोया. हालांकि मां कहती थी कि शर्म कर ले अब तो बड़ा हो गया है.’

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान का गोल्डन पीरियड, जब एक्टर ने दी 4 ब्लॉकबस्टर फिल्में, एक ने कमाया था 2450% प्रॉफिट

घर से बाहर जाने की नहीं थी परमिशन 

इस बातचीत में बॉबी देओल ने अपनी किडनैपिंग के डर वाला किस्सा भी साझा किया. उन्होंने बताया कि उस समय रंगा बिल्ला का काफी कहर था और बॉबी को भी किडनैप करने की धमकी मिल चुकी थी. एक्टर बताते हैं, ‘रंगा बिल्ला जिसे भी किडनैप करते थे उसे छोड़ते नहीं थे. मेरे स्कूल के एक बच्चे को किया था लेकिन इत्तेफाक से वो लौट आया था, फिर जब मेरी किडनैपिंग की धमकी मिली तो मेरा घर से निकलना बंद हो गया था. मुझे परमिशन ही नहीं थी. जबकि वो लोग जेल चले गए थे फिर भी.’

हसीनों का मेला सॉन्ग में बॉबी ने 6 बार बदली थी पैंट

वहीं, बॉबी देओल ने फिल्म ‘गुप्त’ के हिट सॉन्ग ‘दुनिया हसीनों का मेला’ को लेकर भी बात की. ये साल 1997 में रिलीज हुई थी और आज भी ये गाना हिट है. एक्टर बताते हैं, ‘इस गाने के लिए उन्हें 6 बार पैंट बदलनी पड़ी थी क्योंकि पैंट ब्लैक थी और पसीना डांस की वजह से काफी हो रहा था तो वो गिली हो जाती थी, जिसके चलते बार-बार वो पैंट बदलनी पड़ी थी.’

बॉबी देओल का वर्कफ्रंट

बहरहाल, अगर बॉबी देओल के वर्कफ्रंट के बारे में बात की जाए तो अभिनेता इन दिनों फिल्म ‘बंदर’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वो धारा 376 के एक्यूस्ड बने हुए हैं. वो इसमें विलेन नहीं बल्कि खुद के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ते हैं. इसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था. फिल्म को 5 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *