‘मैं चुप नहीं बैठूंगी और न्याय के लिए लड़ती रहूंगी’, पति से विवाद के बीच बोलीं एक्ट्रेस सेलिना जेटली

4fdf62ff9d05ca282fd2f5f0095abdc617806555111131414 original


एक्ट्रेस सेलिना जेटली एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. पति पीटर हाग से तलाक और बच्चों की कस्टडी को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब उन्होंने अपने पति और ससुर की ओर से भेजे गए कानूनी नोटिसों पर खुलकर रिस्पॉन्स दिया है.

सेलिना ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा बयान जारी करते हुए कहा कि वो किसी भी तरह की कानूनी धमकी या दबाव के आगे झुकने वाली नहीं हैं. और अपने बच्चों व अधिकारों के लिए लड़ाई जारी रखेंगी. आइए जानते हैं कि उन्होंने अपने बयान में क्या कहा और इस पूरे मामले को लेकर क्या खुलासे किए.

ये भी पढे़ें: ‘पेड्डी’ के रिलीज होते ही तिरुपति पहुंचीं जाह्नवी कपूर, नंगे पैर चढ़ीं 3,550 सीढ़ियां, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

शुक्रवार को सेलिना जेटली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया. उन्होंने उन कानूनी नोटिसों का जवाब दिया, जो हाल ही में उनके पति पीटर हाग और उनके ससुर वोल्फगैंग हाग की ओर से भेजे गए हैं. नोटिस में एक्ट्रेस पर मानहानि करने का आरोप लगाया गया है और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है, हालांकि सेलिना ने बताया कि उन्होंने अपने लीगल रिप्रजेंटेटिव के जरिए इन नोटिसों का जवाब दे दिया है.

‘मैं अपने बच्चों के लिए लड़ाई जारी रखूंगी’

एक्ट्रेस ने कहा, ‘कई साल तक हमारे परिवार से जुड़ी पब्लिसिटी को बढ़ावा दिया जाता रहा, जिसमें मैगजीन कवर, इंटरव्यू और परिवार से जुड़े कई आर्टिकल्स में शामिल होते रहे हैं, लेकिन अब जब मैंने अपनी निजी परेशानियों, कानूनी संघर्ष और एक मां के रूप में अपनी चिंताओं के बारे में बात करनी शुरू की, तो मुझे जवाब देने के बजाय कानूनी नोटिस भेजे गए. ये बच्चे मेरे भी हैं, मैं उनकी मां हूं और मैं उनके लिए ये लड़ाई जारी रखूंगी.’

बच्चों से बात नहीं कर पाने का दावा

सेलिना जेटली ने आगे कहा, ‘मैं हमेशा से ज्वाइंट कस्टडी और आपसी सहमति से तलाक के पक्ष में रही हूं. मैंने कई बार शांतिपूर्ण समाधान की कोशिश की, लेकिन कोर्ट के ऑर्डर होने के बावजूद मैं अपने बच्चों से बात नहीं कर पा रही हूं. लगातार मुझे अपने बच्चों से दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं.’

बच्चों को लेकर जताई चिंता

अपने बयान में सेलिना ने बच्चों को लेकर अपनी चिंता भी व्यक्त की. उन्होंने कहा, ‘मुझे डर है कि बच्चों को उनकी जानकारी और मंजूरी के बिना ऑस्ट्रिया और भारत की अदालतों के अधिकार क्षेत्र से बाहर ले जाया जा सकता है. एक मां होने के नाते ये मेरा अधिकार और जिम्मेदारी दोनों है कि मैं ऐसी चिंताओं को पब्लिकली उठाऊं और अपने बच्चों के हितों की रक्षा करूं.’

ये भी पढे़ें: अरुणा ईरानी ने वेफर्स और कोल्ड ड्रिंक की लालच में दिया था पहला ऑडिशन, एक डायलॉग ने बदली किस्मत

नोटिस को बताया डराने की कोशिश

इससे पहले पीटर हेग और उनके पिता की ओर से भेजे गए कानूनी नोटिसों में कहा गया था कि इस मामले में सार्वजनिक रूप पर लगाए गए आरोप उनकी छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं. इसका असर बच्चों पर पड़ सकता है. हालांकि सेलिना जेटली का कहना है कि ऐसा करके उन्हें बदनाम करने, डराने और चुप कराने की कोशिश की जा रही है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *