रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, फिल्म के लिए जुटी 10 हजार क्रू मेंबर्स की टीम

b89c7e798a602eb4b25675feebe6c4fd17791199429711372 original


रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ इस साल की सबसे बड़ी और पॉपुलर फिल्मों में से एक हैं. इस फिल्म को लेकर दर्शक बहुत एक्साइटेड है और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म का बजट और स्टारकास्ट पहले से ही खूब चर्चा में है. इसी बीच फिल्म को लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया हैं. 

बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म है रामायण 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉलीवुड की सबसे बड़ी और तगड़ी फिल्म मानी जा रही है क्योंकि इस फिल्म के लिए करीब 10 हजार से ज्यादा क्रू मेंबर्स काम कर रहे हैं. इसीलिए इस फिल्म को बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही हैं. फिल्म के प्रोडक्शन डिजाइन, विजुअल इफेक्ट्स, एक्शन, कॉस्ट्यूम और सेट डिजाइन के लिए ये मेंबर्स लगातार मेहनत कर रहे हैं, ताकि इसे भव्य बनाया जा सकें. 

इसके अलावा मेकर्स इस फिल्म में इंटरनेशनल लेवल की क्वालिटी देने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके लिए वो विदेश के बड़े टेक्नीशियन और एक्सपर्ट्स के साथ काम कर रहे हैं. फिल्म में तकनीक, बड़े सेट्स और ग्रैंड लेवल की बिल्डिंग पर काम किया जा रहा है. इस पौराणिक फिल्म में दर्शकों को एक नया सिनेमैटिक अनुभव भी देखने को मिलेगा. 

ये भी पढ़ें: Bhooth Bangla Worldwide Box Office: ‘भूत बंगला’ ने दुनियाभर में तोड़े कमाई के रिकॉर्ड, ‘कांतारा चैप्टर 1’ को पछाड़ा

रणबीर ने अपने किरदार को लेकर कहा

हाल ही में न्यूयॉर्क में ‘राम’ की झलक दिखाई गई है, जिसके बाद रणबीर ने कहा कि भगवान राम जैसा किरदार निभाना उनके लिए बहुत बड़ी बात है. एक एक्टर के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि वो अपने किरदार को ईमानदारी से निभाए और शानदार तरीके से दर्शकों के सामने पेश करें. 

इस साल रिलीज होगा पार्ट 1

बता दें कि इस फिल्म को नितेश तिवारी के निर्देशन में बनाया जा रहा है, जिसे नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म को 2 पार्ट में रिलीज किया जाएगा, जिसका पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा. रणबीर कपूर के अलावा फिल्म में साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, सनी देओल, अरुण गोविल समेत कई दमदार कलाकार नजर आएंगे. 

ये भी पढ़ें: कीकू शारदा ने दुबई में खरीदा अपार्टमेंट, बोले- मैं बहुत खुश हूं, ये शहर सुरक्षित है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *