‘बॉलीवुड मुझे भूल गया’, पत्नी के निधन के बाद राहुल देव ने लिया था ब्रेक, वापस लौटने पर नहीं मिला काम

1dfb8a96c027611e16ff69010b67963b1778685877670587 original


एक्टर राहुल देव इन दिनों अपने काम को लेकर स्ट्रगल कर रहे हैं. राहुल देव की पत्नी रीना देव की 2009 में डेथ हो गई थी. पत्नी के निधन के बाद राहुल देव ने इंडस्ट्री से ब्रेक लिया और अपने बेटे सिद्धार्थ की परवरिश पर ध्यान दिया. अब एक्टर ने काम पर वापस लौटने के स्ट्रगल को लेकर बात की है.

हिंदी रश से बातचीत में राहुल ने बताया कि वो सिंगल पेरेंट के चैलेंज को लेकर बिल्कुल तैयार नहीं थे. राहुल ने कहा, ‘अगर गुरुजी 2013 में मेरी जिंदगी में नहीं आते तो मेरे लिए चीजें और भी मुश्किल होतीं. मुझे पेरेंटिंग की बिल्कुस समझ नहीं थी. मेरी पत्नी की अचानक डेथ हो गई. मैं 11-12 साल के बच्चे का सिंगल पेरेंट बन गया. वो फेज बहुत चैलेंजिंग था.’

ये भी पढ़ें- ‘राजा शिवाजी’ के बाद अभिषेक बच्चन को ‘शंभू राजे’ कहकर बुलाने लगे लोग, एक्टर बोले- ऐसा पहले कभी नहीं हुआ

काम पर वापस लौटते वक्त लग रहा था डर’

राहुल ने बताया कि वो मुंबई काम पर वापस लौटने को लेकर भी स्ट्रगल कर रहे थे. राहुल ने बताया कि उनके गुरु ने  उन्हें काम पर वापस आने के लिए प्रोत्साहित किया. राहुल ने कहा, ‘गुरु ने मझे काम शुरू करने के लिए कहा था. मुझे शुरू में नर्वसनेस होती थी. मुझे था कि पता नहीं मैं कैसे चीजों को मैनेज करूंगा. धीरे-धीरे चीजें बदलीं. मेरा बेटा बड़ा हो गया है और उस लंदन में पढ़ने का मौका मिला. मैं उस वक्त भी डरा हुआ था कि कैसे अकेला मैनेज करूंगा.’

ये भी पढ़ें- रितेश देशमुख ने बनाया बॉक्स ऑफिस पर एक और रिकॉर्ड, ‘राजा शिवाजी’ बनी चौथी सक्सेसफुल मराठी फिल्म

राहुल ने बताया कि जब वो इंडस्ट्री में वापस लौटे तो उन्हें काम नहीं मिला. राहुल ने कहा, ‘जब मैं वापस लौटा तो मुझे काम नहीं मिला. मैंने 80 से 81 फिल्में की हैं लेकिन साढञे 4 साल अकेले रहने के बाद मुझे ऐसा लगा कि लोग अब मुझे जानते नहीं है. लोग मुझे भूल गए हैं. मैं किसी को ब्लेम नहीं कर रहा हूं. क्योंकि समय बदल गया है. मुझे लोगों को ब्लेम करना पसंद नहीं है. मेरा मानना है कि आप एक्सपीरियंस से सीखते हो. मैं ऐसा नहीं हूं कि मैंने इंडस्ट्री के लिए इतना किया और मेरे साथ ऐसा हुआ.  इंडस्ट्री ने भी मुझे बहुत कुछ दिया है. इंडस्ट्री छोड़ना मेरी च्वॉइस थी क्योंकि मेरी परिस्थिति वैसी थी. मुझे कोई पछतावा नहीं है.’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *