‘उम्र के हिसाब से सही नहीं सीन,’ जब ‘गैंगस्टर’ देखकर माता-पिता ने दिया रिएक्शन, तो टूट गया था कंगना रनौत का दिल

24a6a52d2f2cb3c692870bf765eb3e1617803282381651372 original


एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म का नया पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसे फैंस ने पसंद किया हैं. इसी बीच कंगना ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जहां उन्होंने अपने शुरुआती करियर से जुड़ी कई दिलचस्प बातें शेयर की हैं. 

पेरेंट्स गैंगस्टर में कंगना के किरदार को नहीं किया पसंद

कंगना ने बॉलीवुड में फिल्म ‘गैंगस्टर’ से कदम रखा था. हाल ही में पेन मूवीज के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि उनके परिवार इंडस्ट्री को लेकर अलग सोच रखते थे. उनके माता-पिता उनके फिल्मी करियर के लिए कंफर्टेबल नहीं थे. हालांकि, उन्हें कंगना पर पूरा भरोसा था. जब उनकी फिल्म ‘गैंगस्टर’ रिलीज हुई, तो उनके पिता ने फिल्म देखने के बाद कोई रिएक्शन नहीं दिया. जब उन्होंने अपनी मां से पूछा, तो उन्होंने कहा कि फिल्म में कुछ सीन ऐसे है, जो उनके उम्र के हिसाब से सही नहीं थी. उन्हें चिंता थी कि समाज ये देखकर क्या सोचेगा.

राष्ट्रीय पुरस्कार बना टर्निंग प्वाइंट

कंगना ने आगे बताया कि ये सब सुनकर उन्हें बहुत दुख हुआ था क्योंकि फिल्म में कहानी और एक्टिंग से ज्यादा उन सीन्स को देखा गया. इसके बाद उन्होंने अपने पेरेंट्स से कोई उम्मीद नहीं की. बाद में अमिताभ बच्चन ने फिल्म ‘क्वीन’ के लिए कंगना को लेटर लिखा था. तब उन्होंने सोचा कि उनके पिता इस क्षेत्र से नहीं है, इसीलिए वो उनका काम नहीं समझ पाते हैं. हालांकि वक्त के साथ जब उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला, तो उनके पेरेंट्स खुश हुए, और ये उनके लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ.

ये भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित Vs ऐश्वर्या राय: कौन है ज्यादा अमीर? धक-धक गर्ल और विश्व सुंदरी की नेटवर्थ जानें

फिल्म की टीम और स्टारकास्ट

बता दें कि कंगना को फैशन के लिए पहला राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था. इसके बाद फिल्म ‘क्वीन’, ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’, ‘मणिकर्णिका’ और ‘पंगा’ के लिए भी उन्होंने ये अवॉर्ड जीता. वहीं बात करें फिल्म की, तो ये 12 जून को रिलीज होने वाली है, जो एक सच्ची घटना पर बनी फिल्म है. इसका निर्देशन मनोज तपड़िया ने किया हैं, जिसमें कंगना के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृत नामदेव, ईशा दे, प्रिया बर्डे और आशा शेलार लीड रोल में हैं.

ये भी पढ़ें: 10 साल बाद स्क्रीन पर लौटेगी सैफ अली खान और करीना कपूर की जोड़ी? एक्टर ने फैंस को दिया हिंट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *