‘किंग’ की शूटिंग कर केपटाउन से मुंबई लौटीं दीपिका पादुकोण, लूज ड्रेस में बेबी बंप छिपाते दिखीं एक्ट्रेस

498aad0a2265fbb829708708b1bc717217787468623441372 original


बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में वो अपनी आने वाली फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग करने के लिए साउथ अफ्रीका के केपटाउन गई थीं, हालांकि अब वो अपनी शूटिंग पूरी कर मुंबई लौट आई हैं. गुरुवार को ही उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 

वायरल हुआ दीपिका का वीडियो 

वीडियो में दीपिका बहुत स्टाइलिश लग रही है. उन्होंने ब्लू कलर का ढीला को-ऑर्ड सेट पहना है, साथ ही इस आउटफिट के साथ उनके कंफर्टेबल येलो शूज ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. उन्होंने अपने कपड़े से बेबी बंप को छिपाने की भी कोशिश की. दीपिका ने ब्लैक सनग्लासेस और पोनीटेल हेयरस्टाइल से अपने इस सिंपल और स्टाइलिश लुक को कंप्लीट किया.

ये भी पढ़ें: जब पहली बार कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर उतरी थीं ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान संग लूट ली थी महफिल

साउथ अफ्रीका की शेड्यूल हुई पूरी 

उनकी फिल्म ‘किंग’ को लेकर बताया जा रहा है कि उन्होंने साउथ अफ्रीका शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली हैं. कुछ दिनों पहले ही शूटिंग से उनकी और शाहरुख खान की कुछ तस्वीरें लीक भी हुई थी, जो किसी गाने का बताया जा रहा था. इसमें दोनों का अंदाज और उनकी केमिस्ट्री बहुत खास नजर आ रही थी. 

हालांकि फोटोज और वीडियो वायरल होने के बाद निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने फैंस से अपील की थी कि फिल्म के लीक हुए विडियोज को कहीं शेयर न करें. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि ‘पूरी टीम बहुत मेहनत कर रही हैं, ताकि आपको कुछ अलग और नया अनुभव मिल सकें. इसीलिए फिल्म के सरप्राइज को सिनेमाघरों में देखने का इंतजार करें.’ 

फिल्म की पूरी टीम 

बता दें कि इस फिल्म को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फलिक्स पिक्चर्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे है. ये फिल्म 26 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल, अभय वर्मा, अक्षय ओबेरॉय और सौरभ शुक्ला जैसे शानदार कलाकार नजर आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: Cannes 2026: स्ट्रैपलेस गाउन में तारा सुतारिया ने किया शानदार डेब्यू, लुक देख दिल हार बैठे फैंस





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *