‘मेरा कभी उनके साथ…’ जब रेखा ने बताया अमिताभ बच्चन संग कैसा था रिश्ता, सुनकर नहीं होगा यकीन

fe55668fa006741efb0458191424322317805593861141064 original


Rekha On Amitabh Bachchan: रेखा और अमिताभ बच्चन…ये दोनों नाम भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में बड़े सम्मान के साथ लिए जाते हैं. दोनों ने अपने लंबे और सफल करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दीं और हर किसी का दिल जीता. रेखा और अमिताभ बच्चन ने कई फिल्मों में साथ में भी काम किया था और इसी बीच दोनों के अफेयर की खबरें भी खूब आईं. उनके रिश्ते पर तरह-तरह की बातें होती रही हैं. हालांकि एक बार खुद रेखा ने ये खुलासा किया था कि आखिर उनका अमिताभ बच्चन के साथ रिश्ता कैसा था?

अमिताभ को पसंद करती थीं रेखा

रेखा और अमिताभ बच्चन का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है. 70 के दशक में दोनों ने अपने रिश्ते से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. आज दशकों बाद भी उनके रिश्ते को लेकर खूब बातें होती हैं. अमिताभ बच्चन ने कभी खुलकर रेखा के साथ अपने रिश्ते पर कुछ नहीं कहा था. लेकिन, रेखा ने एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल के शो पर खुलासा किया था कि वो अमिताभ से प्यार करती हैं. लेकिन, दोनों कभी रिलेशन में नहीं रहे.

रेखा से सिमी ने सवाल किया था कि कई फिल्मों में साथ काम करने के बाद आपको कभी ये महसूस हुआ कि आपको अमिताभ बच्चन से प्यार हो गया? इसके जवाब में रेखा ने बेबाक राय रखते हुए कहा था, ‘बिल्कुल. मैं कभी किसी ऐसे बच्चे, आदमी या औरत से नहीं मिली जो उनसे प्यार न करता हो. मुझे समझ नहीं आता कि सिर्फ मेरे लिए ही क्यों अलग नजरिया है. मैं इस बात को कैसे ना मानूं कि मैं उनसे प्यार नहीं करती? करती हूं. दुनियाभर के प्यार में थोड़ा और जोड़ लीजिए, मैं उतना प्यार उनसे करती हूं.’

ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan से पहली मुलाकात के बाद कैसा था Rekha का हाल, खुद बताई थी दिल की बात

ऐसा था रेखा-अमिताभ का रिश्ता

रेखा ने आगे कुछ ऐसा कहा था जिससे हर अफवाह पर विराम लग गया था. आगे दिग्गज अभिनेत्री ने बताया था, ‘मेरा कभी उनके साथ कोई पर्सनल रिलेशनशिप नहीं रहा और यही सच है’. रेखा के मुताबिक उनकी अमिताभ बच्चन के संग नजदीकियां या अफेयर की खबरें बेबुनियाद थीं.

ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन और रेखा का सच में चल रहा था अफेयर? बिग बी के लिए एक्ट्रेस ने छोड़ दिया था नॉन-वेज

1981 के बाद कभी नहीं किया साथ में काम

रेखा और अमिताभ बच्चन ने दो अनजाने, आलाप, मुकद्दर का सिकंदर, सुहाग, गंगा की सौगंध, मिस्टर नटवरलाल, राम बलराम और अपना पराया जैसी फिल्मों में स्क्रीन शेयर की थी. साल 1981 में आई फिल्म ‘सिलसिला’ दोनों की साथ में आखिरी फिल्म थी. इसमें जया बच्चन ने भी अहम किरदार निभाया था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *