‘आंखें का प्रीमियर नहीं हुआ था…’, 33 साल बाद अपनी ही ब्लॉकबस्टर फिल्म देखने पहुंचे चंकी पांडे, दिखे एक्साइटेड

aca3fca57721d39dfb2b3ceef783996917796289588151372 original


डेविड धवन इन दिनों अपनी आखिरी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं. कल यानी 23 मई को ही फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसमें फिल्म की पूरी टीम साथ दिखीं. साथ ही इस दिन डेविड धवन के रिटायरमेंट को खास बनाने के लिए ‘डेविड धवन फिल्म फेस्टिवल’ भी मनाया गया, जिसमें उनके करियर की शानदार फिल्मों की झलक भी दिखाई गई. इसी बीच उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आंखें’ को फिर से देखने को मौका मिला, जिसके बाद चंकी पांडे बहुत एक्साइटेड नजर आए.

प्रीमियर भी नहीं हुआ था…

इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत में जब चंकी पांडे से पूछा गया कि बहुत एक्साइटमेंट है ‘आंखें’ को लेकर. तब चंकी ने जवाब दिया कि ‘जब हमने आंखें बनाई थी, तो प्रीमियर भी नहीं हुआ था. इसीलिए आज ऐसा लग रहा है कि आंखें का प्रीमियर हुआ है.’ 

इसके बाद जब उनसे कहा गया कि फिल्म में आपने, गोविंदा ने डेविड जी के साथ कमाल कर दिया था, तो चंकी तुरंत कहते हैं कि ‘डेविड में एक खासियत है, वो जब शूटिंग करता है न, तो हर कैरेक्टर को जीता है वो. खुद हीरो बन जाता है, खुद कॉमिक का रोल करता है. कभी-कभी इतना एक्साइटेड हो जाता है कि कैमरा के आगे भी आ जाता है. लेकिन मैं डेविड से बहुत प्यार करता हूं और मैं बहुत एक्साइटेड हूं.’

आंखें का प्रीमियर नहीं हुआ था...', 33 साल बाद अपनी ही ब्लॉकबस्टर फिल्म देखने पहुंचे चंकी पांडे, दिखे एक्साइटेड

ये भी पढ़ें: संजीव कुमार की अधूरी लव स्टोरी, हेमा मालिनी से करने वाले थे शादी, फिर एक और टूट गया रिश्ता

ब्लॉकबस्टर थी ‘आंखें’

बता दें कि ‘आंखें’ फिल्म 1993 में रिलीज हुई थी, जिसे डेविड धवन ने निर्देशित किया था. फिल्म में चंकी पांडे और गोविंदा लीड रोल में नजर आए थे. उस वक्त ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थीं. ये एक कॉमेडी एक्शन फिल्म थी, जिसके गाने भी खूब पसंद किए गए थे. वहीं बात करें ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की, तो ये फिल्म 5 जून को रिलीज हो रही हैं. इस फिल्म में वरुण धवन, पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर, राकेश बेदी, चंकी पांडे, मनीष पॉल और मौनी रॉय जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें: Pati Patni Aur Woh Do BO: 10 दिन में बजट भी वसूल नहीं पाई ‘पति पत्नी…’, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर बना डाला ये रिकॉर्ड





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *