- ये नए रास्ते पाकिस्तानी बंदरगाहों से ईरान तक सामान पहुंचाएंगे।
Pakistan amid Hormuz Blockade: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में नौसैनिक नाकेबंदी का आदेश दिया है. इसके तहत, ईरानी बंदरगाहों से जुड़े जहाजों पर हमले करना और उन्हें जब्त करना शामिल है.
अमेरिका सेना द्वारा होर्मुज स्ट्रेट की घेराबंदी किए जाने से ईरान का समुद्री व्यापार लगभग ठप हो गया है. इसके चलते न तो ईरान वैश्विक बाजारों तक अपनी पहुंच बना पा रहा है और न ही अपने देश में जरूरी चीजों की सप्लाई करा पा रहा है.
ट्रंप की नाकेबंदी का काम तमाम
इस बीच, पाकिस्तान ने एक रणनीतिक कदम उठाकर इस नाकेबंदी में सेंध लगा दी है. अमेरिका द्वारा होर्मुज स्ट्रेट की घेराबंदी के चलते कराची और कासिम पोर्ट जैसे पाकिस्तानी बंदरगाहों पर 3000 से ज्यादा कंटेनर फंसे हुए हैं. दरअसल, पाकिस्तान ने ईरान के लिए 6 नए जमीनी रास्ते खोल दिए हैं, जिसकी मदद से अब ये सामान सड़क मार्ग के जरिए सीधे ईरान भेजा जा सकेगा.
6 प्रमुख जमीनी रास्ते
- ग्वादर से गब्द- यह सबसे छोटा, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण मार्ग है. यह ट्रांजिट पर लगने वाले समय में 87 परसेंट तक कम कर सकता है.
- कराची/पोर्ट कासिम- ल्यारी-औरमारा-पसनी-गब्द- यह एक तटीय राजमार्ग है.
- कराची/पोर्ट कासिम- खुजदार-दालबंदिन-ताफ्तान- यह ईरान और पाकिस्तान के बीच का सबसे पुराना और पारंपरिक व्यापारिक मार्ग है.
- ग्वादर-तुरबत-पंजगुर-क्वेटा-ताफ्तान- यह बलूचिस्तान के अंदरूनी इलाकों को जोड़ने वाला एक मार्ग है.
- ग्वादर-ल्यारी-खुजदार-क्वेटा-ताफ्तान- यह बंदरगाह को वैकल्पिक राजमार्गों से जोड़ने वाला एक मार्ग है.
- कराची/पोर्ट कासिम-ग्वादर-गब्द- बंदरगाहों के बीच और सीमा तक पहुंच के लिए बना सुगम रास्ता.
पाकिस्तान ने पलट दिया पासा
ट्रंप के नाकेबंदी का मकसद ईरान के आयात-निर्यात को पूरी तरह से रोकना था, लेकिन पाकिस्तान ने इन रास्तों को खोलकर ईरान के लिए लाइफलाइन का काम किया है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, भू-राजनीतिक विश्लेषक हिमांशु जैन ने इस कदम को एक अहम मोड़ बताया और कहा कि पाकिस्तान ने अमेरिकी नाकेबंदी में ‘कानूनी तौर पर एक सेंध लगा दी है’, जबकि अमेरिका लगातार पाबंदियां और कड़ी करता जा रहा है.
उन्होंने कहा, “अब खेल बदल गया है. पाकिस्तान ने ठीक उस समय ईरान पर लगी अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी में कानूनी तौर पर एक सेंध लगा दी है, जब ट्रंप ने संघर्ष-विराम की बातचीत रद्द कर दी और नई पाबंदियां लगा दीं.
ये भी पढ़ें
अमेरिका से भारत तक मची खलबली, कच्चे तेल ने बनाया नया रिकॉर्ड; 3 साल के हाई लेवल पर पहुंची कीमत