Bandar Box Office Collection Day 3: वीकेंड पर ‘दृश्यम 3’ के जितनी भी कमाई नहीं कर पाई ‘बंदर’, जानें संडे कलेक्शन

ed0f44fb00628182e8eeb329fddeb60e17808444027631403 original


Bandar Box Office Collection Day 3: बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘बंदर’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गई. इसे जबरदस्त माउथ पब्लिसिटी मिली. बॉबी देओल ने एक बार फिर से अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था. वहीं, फिल्म की कहानी के प्लॉट को भी लोग काफी पसंद कर रहे थे. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका बुरा हाल देखने के लिए मिला है. मूवी संडे को भी खास कमाई नहीं कर पाई. चलिए बताते हैं फिल्म का संडे कलेक्शन.

‘बंदर’ की तीसरे दिन की कमाई

बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी. फिल्म हर दिन एक करोड़ की कमाई भी नहीं कर पा रही है. ये लाखों में कलेक्शन कर रही है. इसे वीकेंड का भी फायदा नहीं मिल पाया है. जबकि आलम ये है कि इससे ज्यादा रिलीज के 18वें दिन ‘दृश्यम 3’ कमाई कर रही है.

– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ‘बंदर’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 50 लाख और दूसरे दिन 95 लाख की कमाई की.
– वहीं, फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन भी खास नहीं रहा. मूवी ने संडे को रात 10.30 बजे तक महज 89 लाख का कलेक्शन ही किया.
– इसके बाद फिल्म की टोटल कलेक्शन 2.34 करोड़ (इंडिया नेट कलेक्शन) हो गया है.

यह भी पढ़ें: ‘पेद्दी’ की आंधी में धुआं हुई ‘बंदर’, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ऐसा है हाल, जानें संडे कलेक्शन

‘दृश्यम 3’ की 18वें दिन की कमाई

इसके साथ ही अगर मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 3’ की कमाई की बात की जाए तो फिल्म की रिलीज को 18 दिन हो चुके हैं और ये फिल्म भी ‘बंदर’ से ज्यादा कमाई कर रही है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले हफ्ते 81.95 करोड़, दूसरे हफ्ते 20.68 करोड़ का कलेक्शन किया था. जबकि फिल्म ने तीसरे हफ्ते शुक्रवार 16वें दिन 80 लाख और 17वें दिन तीसरे शनिवार को 1.30 करोड़ का बिजनेस किया था.

– अब ‘दृश्यम 3’ ने तीसरे शनिवार के मुकाबले संडे को बेहतरीन प्रदर्शन किया. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रात 10.30 बजे तक 1.57 करोड़ का कलेक्शन किया.
– इसके बाद फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 106.30 करोड़ हो चुका है.

(नोट- बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं.)

यह भी पढ़ें: ‘पेद्दी’ ने तीसरे दिन लगाई लंबी छलांग, वर्ल्डवाइड हुई 200 करोड़ के पार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *