रवीना टंडन ने अक्षय कुमार का हाथ पकड़े शेयर की फोटो, दिखाई ‘वेलकम टू द जंगल’ के सेट की झलक

0dd70bbf7f967bfae3170ea040457a831781110222923587 original


एक्ट्रेस रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी को फैंस 22 साल बाद पर्दे पर साथ देख पाएंगे. दोनों एक्टर्स को फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में देखा जाएगा. इस फिल्म में सुनील शेट्टी भी नजर आने वाले हैं. बुधवार को रवीना टंडन ने अक्षय और सुनील संग कुछ फोटोज शेयर की हैं और 1994 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मोहरा’ को याद किया. तीनों को उस फिल्म में साथ देखा गया था.

रवीना ने अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी संग शेयर की फोटो
रवीना ने फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ से बिहाइंड द सीन फोटोज शेयर की. फोटो में रवीना बीच में खड़ी हैं और अक्षय-सुनील साइड में खड़े हैं. रवीना ने दोनों एक्टर के हाथ पकड़े हुए हैं. उन्होंने फिल्म मोहरा के एक फोटो से इसे रीक्रिएट किया है.

रवीना ने फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘वेलकम टू द जंगल. वेलकम टू द फन एंड गोलमाल. सभी को कल के ट्रेलर लॉन्च के लिे ऑल द बेस्ट. मैं सभी को मिल करूंगी. लंदन से प्यार. ये पार्ट 2 का टाइटल हो सकता है.’

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Closing Collection: ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस, बनाए ये 5 बड़े रिकॉर्ड, बनी रणवीर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

रवीना के इस पोस्ट पर दिशा पाटनी ने कमेंट कर लिखा- हम आपको मिस करेंगे. प्लीज जल्दी वापस आइए. रवीना ने जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ में बदला गया था 84 के दंगों पर डायलॉग, कैरेक्टर के नाम में भी हुआ चेंज, अनकट वर्जन से हुआ खुलासा

फिल्म में दिखएंगे ये स्टार्स

बता दें कि गुरुवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है. रवीना ने पोस्ट कर ये साफ कर दिया है कि वो ट्रेलर लॉन्च में नहीं होने वाली हैं. फैंस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म को अहमद खान ने बनाया है. फिल्म 26 जून को रिलीज होगी. फिल्म में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, तुषार कपूर, परेश रावल, जॉनी लीवर, राहुल देव,राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदसानी, कीकू शारदा जैसे स्टार्स नजर आएंगे.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *