‘धुरंधर 2’ में बदला गया था 84 के दंगों पर डायलॉग, कैरेक्टर के नाम में भी हुआ चेंज, अनकट वर्जन से हुआ खुलासा

ee3a516c14c9e31fde740d93837f5acf1781104794088587 original


रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई करके कई रिकॉर्ड बनाए और इतिहास रचा. फिल्म को फैंस ने भरभरकर प्यार दिया. इस फिल्म को आदित्य धर ने बनाया. हाल ही में फिल्म का अनकट वर्जन, जिसे ‘धुरंधर 2: रॉ एंड अनदेखा’ नाम दिया गया.  व्यूअर्स ने फिल्म में कुछ चेंजेस नोटिस किए. ऐसा इसीलिए भी किया गया ताकि फिल्म किसी विवाद में न फंसे.

फिल्म में हुए ये चेंजेस
एक बड़ा चेंज इंटरवल के बाद वाले सीन में है जहां हमजा और उसके बचपन का दोस्त पिंदा मिलते हैं. हमजा पिंदा से ड्रग्स बेचने और उन्हें इंडिया में स्मगल करने को लेकर सवाल करता है तो पिंदा गुस्सा हो जाता है.

सीन में हमजा कहता है कि तू अपने देश के साथ गद्दारी कर रहा है. तो पिंदा कहता है, ‘केड़ा देश, वो देश जिसने हमें अपना नहीं माना.’ अब अनकट वर्जन के बाद व्यूअर्स को पता चला कि पिंदा की ये लाइन बदली गई थी. असली लाइन थी, ‘केड़ा देश? वो देश जिन्ने चौरासी विच अपने भाइयो नू मारेया था.’ ये डायलॉग 1984 के सिख-विरोधी दंगों की ओर इशारा करती है, जिसमें हजारों लोग मारे गए थे.

ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार ने घटाई 97 परसेंट फीस, अब करते हैं इतना चार्ज, जानें सैलरी!

इसके अलावा फिल्म में एक कैरेक्टर का नाम भी बदला गया. फर्स्ट ‘धुरंधर’ में क्रेडिट में एक हैप्पी पीएचडी नाम का बंदा था. लेकिन पार्ट 2 में उसका नाम बदलकर सनी डीवीडी कर दिया गया. बता दें कि ‘हैप्पी PhD’ असल में एक खालिस्तानी आतंकवादी था. वो खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का चीफ था.

बता दें कि फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज हुई थी. दोनों पार्ट्स को आदित्य धर ने बनाया. पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था. वहीं दूसरा पार्ट मार्च 2026 में आया. पहले पार्ट ने 1300 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे पार्ट ने 1800 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में थे. अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे स्टार्स अहम रोल में थे.

ये भी पढ़ें- Tumbadchi Manjula Day 4 BO: इस मराठी फिल्म ने 4 दिन में वसूला बजट का 66 परसेंट, ‘राजा शिवाजी’-‘देऊळ बंद 2’ के बाद एक और सक्सेसफुल फिल्म



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *