Michael Worldwide Box Office: बॉलीवुड से साउथ तक में बनने वाली बायोपिक जो नहीं कर पाईं वो हॉलीवुड की म्यूजिकल बायोपिक ने कर दिया. माइकल जैक्सन के जीवन पर आधारित फिल्म ‘माइकल’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिजनेस किया है, जिसके बाद ये नंबर 1 म्यूजिक बायोपिक बन गई है. इसने अभी तक की सबसे बड़ी फिल्म Bohemian Rhapsody तक को पछाड़ दिया है. फिल्म ने ग्लोबली 8 हजार से ज्यादा का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया है.
‘माइकल’ ने 48 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई
‘माइकल’ को 22 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और इन 48 दिनों में फिल्म लगातार कमाई करती रही. नॉर्थ अमेरिका में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने सातवें गुरुवार को 870,000 डॉलर की अच्छी खासी कमाई की. इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि ये उन 21 चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो चुकी है, जो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई करती रही. फिल्म का रिकॉर्ड 48 दिनों का है. फिल्म ने डॉमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर भी 358.6 मिलियन डॉलर की भी कमाई की है. यानी कि इंडियन करेंसी में बात करें तो ये आंकड़ा 3,421.04 करोड़ रहा.
यह भी पढ़ें: ओटीटी से थिएटर तक, आईं 11 फिल्में और सीरीज, जानें क्या देखें और क्या छोड़ें
‘माइकल’ ने वर्ल्डवाइड कितना कमाया?
इसके साथ ही अगर कोईमोई में छपी रिपोर्ट की मानें तो ‘माइकल’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कलेक्शन किया. फिल्म ने इंटरनेशनली 553.3 मिलियन डॉलर यानी कि करीब 5,278.98 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं, फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई को लेकर बताया जा रहा है कि फिल्म ने दुनियाभर में 911.9 मिलियन डॉलर यानी कि करीब 8,699.53 करोड़ की कमाई कर चुकी है.

‘माइकल’ ने Bohemian Rhapsody को पछाड़ा
कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, ‘माइकल’ ने दुनियाभर के कलेक्शन के बाद Bohemian Rhapsody को पछाड़ दिया है. ये एक म्यूजिकल बायोपिक है, जो Freddie Mercury के जीवन पर आधारित थी. उन्हें ब्रिटिश रॉक बैंड क्वीन के लिए जाना जाता है. रामी मलिक ने इसमें लीड रोल प्ले किया था. इसने वर्ल्डवाइड 911 मिलियन डॉलर का बिजनेस किया था और इसी के साथ ही ये ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रॉसिंग म्यूजिक बायोपिक बन गई थी, जिसे अब ‘माइकल’ ने पछाड़ दिया है.
यह भी पढ़ें: साउथ के आगे बॉलीवुड पस्त, अकेली ‘पेद्दी’ 4 हिंदी फिल्मों पर पड़ी भारी
‘माइकल’ का इंडिया नेट कलेक्शन
इतना ही नहीं, हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ ने इंडिया में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 70.24 करोड़ का नेट कलेक्शन किया.
आपको बता दें कि ‘माइकल’ डांसर माइकल जैक्सन के जीवन पर आधारित है, जिसमें उनके भतीजे जाफर जैक्सन ने लीड रोल प्ले किया था. इसमें उनकी एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था.
दुनिया की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग बायोपिक
‘माइकल’ हाईएस्ट ग्रॉसिंग म्यूजिकल बायोपिक बनी है. लेकिन अगर दुनिया की नंबर 1 बायोपिके के बारे में बात करें तो ये ‘ओपनहाईमर’ है. कोईमोई के अनुसार, इस फिल्म ने 2023 में वर्ल्डवाइड 975 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया था. इसकी कहानी साइनटिस्ट जे ओपनहाईमर पर आधिरत थी, जिन्हें एटॉमिक बम का फादर कहा जाता है.