सलमान खान फार्म हाउस विवाद: हाई कोर्ट ने लगाई पड़ोसी को फटकार, हटाने होंगे एक्टर के खिलाफ किए गए पोस्ट!

7f379e91e04fd993889a15ec60d0723b17812395405431064 original


बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का विवादों से गहरा नाता है. ताजा विवाद उनके पनवेल स्थित फार्म हाउस के पड़ोसी से जुड़ा हुआ है. सलमान खान के पनवेल वाले फार्म हाउस के पड़ोसी केतन कक्कड़ और सलमान के बीच जमीन को लेकर विवाद जारी है. इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनवाई करते हुए एक्टर के पड़ोसी को फटकार लगाते हुए कहा कि सोशल मीडिया किसी सेलिब्रिटी को बदनाम करने का अधिकार नहीं देता है.

हाई कोर्ट ने दिया सलमान के खिलाफ किए गए पोस्ट हटाने का सुझाव

इस मामले में सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाईकोर्ट की जस्टिस शर्मिला देशमुख ने केतन कक्कड़ को सुझाव दिया कि वो सलमान खान के खिलाफ किए गए पोस्ट को हटाने पर विचार करें. गौरतलब है कि अभिनेता ने अपने खिलाफ किए गए ट्वीट और यूट्यूब वीडियो को लेकर केतन कक्कड़ के खिलाफ दीवानी अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर किया था. लेकिन, इस मामले में उन्हें दीवानी अदालत ने अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट का रुख किया था. 

ये भी पढ़ें: कभी चिल्लाए, कभी रोए और फिर अकेले पड़े…पिछले कुछ दिनों में इन 3 वजहों से चर्चा में रहे सलमान खान

6 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

सलमान खान और केतन कक्कड़ के बीच उपजे इस विवाद की अगली सुनवाई 6 जुलाई 2026 को होगी. ये विवाद केतन कक्कड़ की जमीन से जुड़ा हुआ है. सलमान खान के  फार्म हाउस के पास केतन कक्कड़ की जमीन है, जिस पर साल 2019 से विवाद जारी है. केतन ने एक्टर के खिलाफ आरोप लगाया था कि एक्टर ने फार्महाउस में पर्यावरण संबंधी नियमों का उल्लंघन किया है. इसके अलावा उनका ये भी आरोप है कि उनकी संपत्ति तक जाने वाले रास्ते को भी रोकने का काम किया गया है. केतन के मुताबिक उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें: अब बड़े पर्दे पर कब दिखेंगे शाहरुख खान और सलमान खान? दांव पर लगे है 700 करोड़

सलमान खान का वर्क फ्रंट

सलमान खान पिछली बार फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आए थे. हालांकि ये फिल्म बड़े पर्दे पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी. लंबे वक्त से सलमान अपनी अगली फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इसमें वो एक फौजी के किरदार में नजर आने वाले हैं. देशभक्ति पर बेस्ड ये फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज हो सकती है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *