Box Office: ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने ‘भारत भाग्य विधाता’ को पछाड़ा, जानें शनिवार को कितनी हुई कमाई

531f6c56fc71411960e4691bd1a4065517813614621781403 original


Bharat Bhhagya Viddhaata Vs HJTIHH Box Office: कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को जैसा सोशल मीडिया और क्रिटिक्स का रिस्पांस मिला वैसा ये बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई. फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही सिमटती नजर आई. इसकी धीमी कमाई को देखते हुए एक के साथ एक फ्री टिकट का ऑफर दिया, जिसका असर भी देखने के लिए मिला लेकिन, ये ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को नहीं पछाड़ पाई. चलिए बताते हैं किसन कितनी कमाई की.

‘भारत भाग्य विधाता’ का डे 2 कलेक्शन

कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पा रही है, जिसे देखते हुए मेकर्स ने एक के साथ एक फ्री टिकट के ऑफर का ऐलान किया, जिसका इसे दूसरे दिन फायदा मिलता दिखा. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ का बिजनेस किया था.
– वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 1.45 करोड़ का कलेक्शन किया था.
– इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 2.45 करोड़ कर चुकी है.

यह भी पढ़ें: 200 करोड़ के क्लब में ‘पेद्दी’ की एंट्री, बाकी का निकला दम, जानें सेटरडे कलेक्शन

‘है जवानी तो इश्क होना है’ डे 9 कलेक्शन

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और मौनी रॉय स्टारर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ है लगातार कमाई कर रही है. फिल्म शनिवार को भी कंगना की फिल्म से अच्छा परफॉर्म कर रही है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले हफ्ते 36.85 करोड़ का बिजनेस किया था. फिल्म ने 8वें दिन 1.85 करोड़ का कलेक्शन किया था. 
– वहीं सैकनिल्क के अनुसार, मूवी ने 9वें दिन 2.25 करोड़ का बिजनेस किया.
– फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 40.95 करोड़ की कमाई कर ली.

यह भी पढ़ें: अंगूठी और गले में पेंडेंट…, Trisha Krishnan ने की सीक्रेट सगाई? वायरल तस्वीर के बाद उठे सवाल

(बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं.)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *