अमिताभ बच्चन की 1500% प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म, जिसका तमिल में बना रीमेक, हो गया बंटा धार

55358522403360d6f9f9ec82f1efe2e417808510035251403 original


Bollywood Movie Remake In South: बॉलीवुड में साउथ की फिल्मों के रीमेक के बारे में तो सभी ने सुना होगा. लेकिन साउथ में किसी हिंदी फिल्म के रीमेक के बारे में बहुत ही सुनने के लिए मिलता है. ऐसे में आज आपको तमिल की एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसे 1986 में रिलीज किया गया था और ये अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्म का तमिल रीमेक थी, जिसके बाद मेकर्स का बंटा धार हो गया था. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

दरअसल, जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं इसमें रजनीकांत जैसे सुपरस्टार ने लीड रोल प्ले किया था. फिल्म को साल 1986 में रिलीज किया गया था. ये कोई और नहीं बल्कि ‘मावीरन’ थी. ये तमिल की एक्शन ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन राजाशेखर ने किया था. इसमें उनके साथ एक्ट्रेस अंबिका जयशंकर थीं. आपको बता दें कि ये साल 1985 में आई अमिताभ बच्चन की हिट फिल्म ‘मर्द’ का तमिल रीमेक थी.

यह भी पढ़ें: वीकेंड पर ‘दृश्यम 3’ के जितनी भी कमाई नहीं कर पाई ‘बंदर’, जानें संडे कलेक्शन

70mm फिल्म फॉर्मेट में शूट होने वाली पहली तमिल फिल्म

इतना ही नहीं, फिल्म ‘मावीरन’ तमिल सिनेमा की पहली फिल्म थी, जिसे 70mm फिल्म फॉर्मेट में शूट किया गया था और इसमें छह ट्रैक वाला स्टीरियोफोनिक साउंड सिस्टम था. यह फिल्म 1 नवंबर 1986 को दिवाली के मौके पर रिलीज की गई थी. फिर भी इसे ना तो रजनीकांत के स्टारडम और ना ही दिवाली की छुट्टियों का फायदा मिल पाया था. ये कमर्शियली फ्लॉप साबित हुई थी.

‘मावीरन’ का बॉक्स ऑफिस पर हुआ था बंटा धार

रिपोर्ट्स की मानें तो तमिल फिल्म ‘मावीरन’ का बॉक्स ऑफिस पर बंटा धार हो गया था. ये फिल्म बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर पिटी थी. इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, फिल्म ने ग्लोबली 3-4 करोड़ का बिजनेस किया था. बताया जाता है कि ये फिल्म अपना बजट तक नहीं वसूल पाई थी.

यह भी पढ़ें: ओटीटी पर आते ही छाई ’29’ साल के लड़के की लव स्टोरी, IMDb रेटिंग भी है धांसू

अमिताभ बच्चन की ‘मर्द’ ने कमाया था 1500% प्रॉफिट

वहीं, बात की जाए अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मर्द’ की तो इसे साल 1985 में रिलीज किया गया था और ये उस साल की बेस्ट फिल्मों में से एक रही थी, जिसने बंपर कमाई की थी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 16.20 करोड़ और इंडिया नेट कलेक्शन 8.10 करोड़ रहा था. जबकि रिपोर्ट्स में फिल्म का बजट 2.8 करोड़ बताया जाता है. इस लिहाज से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1500% प्रॉफिट कमाया था. उन दिनों ये प्रॉफिट और कमाई काफी बड़ी मानी जाती थी.

यह भी पढ़ें: ‘भूत बंगला’ से ‘राख’ तक, ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का बवंडर, इस हफ्ते रिलीज होंगी 12 फिल्में-सीरीज

‘मर्द’ की स्टार कास्ट

बहरहाल, फिल्म ‘मर्द’ की स्टार कास्ट के बारे में बात की जाए तो इसमें उनके साथ एक्ट्रेस अमृता सिंह लीड रोल में थीं. इसके साथ ही फिल्म में दारा सिंह, प्रेम चोपड़ा, गोगा कपूर, बॉब क्रिस्टो और निरूपा रॉय जैसे कलाकार अहम रोल में थे. केवल फिल्म ही नहीं बल्कि इसके गाने भी हिट रहे थे और लोगों ने काफी पसंद किया था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *