सपना चौधरी के पति कौन हैं? हरियाणवी डांसर संग मारपीट के आरोप, बिना प्यार निभ रही शादी

9393ae7ebf7f3c249951b6c2e4310fe71781083811821587 original


हरियाणवी डांसर सपना चौधरी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं. सपना चौधरी ने पति वीर साहू पर मारपीट का आरोप लगाया है. रिपोर्ट्स हैं कि सपना चौधरी बच्चों को लेकर अपने मायके आ गई हैं. सपना ने पति पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया. दिल्ली की कोर्ट ने सपना चौधरी के राहत देते हुए अगले आदेश तक उनके पति वीर साहू को उनसे दूर रहने का आदेश दिया है.

आइए जानते हैं कौन हैं वीर साहू
बता दें कि वीर साहू पॉपुलर प्लेबैक वोकलिस्ट, स्टेज परफॉर्मर, म्यूजिक क्रिएटर और सॉन्ग राइटर हैं. उनके गानों को काफी पसंद किया जाता है. उनके डेब्यू रिलीज Thaddi Baddi को काफी सक्सेस मिली थी. हरियाणवी म्यूजिक सर्कल में उन्हें ‘बाबू मान ऑफ हरियाणा’ कहा जाता है.

ये भी पढ़ें- कभी चिल्लाए, कभी रोए और फिर अकेले पड़े…पिछले कुछ दिनों में इन 3 वजहों से चर्चा में रहे सलमान खान

वीर साहू कॉलेज लाइफ से ही म्यूजिक में इंटरेस्टेड हैं. उन्होंने कॉलेज के दिनों में काफी परफॉर्मेंसेस दी हैं. वो रसूक आला जाट, खलनायक जैसी फिल्मों में भी दिखे.

बता दें कि सपना चौधरी और वीर साहू ने 2020 में गुपचुप शादी रचाई थी. उन्होंने शादी से पहले 4 साल तक डेट किया था. दोनों ने अपनी शादी काफी समय तक छुपाए रखी. जब सपना ने पहले बच्चे को जन्म दिया तब उनकी शादी की खबरें चर्चा में आई थीं. अब सपना और वीर दो बेटों के पेरेंट्स हैं. सपना ने बड़े बेटे पोरस को 2020 में जन्म दिया वहीं दूसरे बेटे शाहबीर को 2024 में जन्म दिया.

‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने आ रहे सनी देओल, इन 8 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस लूटेंगे

पति वीर संग शादी में नहीं फील हुआ प्यार

सपना चौधरी ने कुछ समय पहले वीर संग प्यार को लेकर बात की थी. उन्होंने कर्ली टेल्स संग बातचीत में कहा था कि उन्हें अपनी शादी में प्यार फील नहीं हुआ.  उन्होंने कहा था, ‘मैं पत्नी हूं और वो पति. हम दोनों अपने रिश्ते को अच्छे से निभा रहे हैं. आप कहेंगे कि प्यार फील हुआ तो मैं कहूं कि नहीं. ऐसा नहीं है कि ये आत्मा को छेड़ दे. मुझे प्यार तो मेरी मां से मिला.’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *