Shatrughan Sinha On Reena Roy: स्क्रीन पर एक्टर्स की लव केमिस्ट्री की काफी चर्चा होती रही है. फिर चाहे वो आज का दौर हो या फिर 90s का ही क्यों ना रहा हो. 80-90s के दौर में जहां रेखा और अमिताभ बच्चन के प्यार चर्चे खूब रहे वहीं, शत्रुघन सिन्हा और रीना रॉय के भी किस्से कम नहीं थे. इनका रिश्ता और अलग होना जगजाहिर है. लेकिन बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि एक बार शत्रुघन सिन्हा उन पर काफी भड़क गए थे. चलिए बताते हैं इस किस्से के बारे में.
दरअसल, शत्रुघन सिन्हा और रीना रॉय से जुड़े इस किस्से का खुलासा सीनियर जर्नलिस्ट ज्योति वेंकटेश ने किया है. हाल ही में वो हिंदी रश के शो में पहुंचे थे. जहां पर उन्होंने बॉलीवुड से लेकर स्टार्स और उनकी पर्सनल लाइफ और डेटिंग के बारे में बात की है. इस दौरान उन्होंने उस किस्से का भी जिक्र किया जब रीना रॉय ने शत्रुघन के साथ काम करने से मना कर दिया था और वो गुस्सा हो गए थे.
यह भी पढ़ें: ओटीटी से थिएटर तक, आईं 11 फिल्में और सीरीज, जानें क्या देखें और क्या छोड़ें
रीना रॉय को लेकर शत्रुघन सिन्हा के बिगड़े बोले
ज्योति वेंकटेश बताते हैं, ‘ऐसा था कि एक मैग्जीन था सिनेमा जर्नल था. इसमें मैंने शत्रुघन का इंटरव्यू लिखा था, जो उन्होंने दिया था वही लिखा था. शत्रुघन सिन्हा से पूछा था कि इस फिल्म में रीना रॉय हीरोइन होने वाली थीं लेकिन उन्होंने शत्रुघन के साथ काम करने से मना कर दिया था?’ वो आगे इस पर शत्रुघन के जवाब को लेकर बताते हैं, ‘वो ये कैसे कह सकती हैं कि शत्रुघन सिन्हा के साथ काम नहीं करूंगी. रीना रॉय को जहां-जहां जितना-जितना छूना था वहां-वहां उतना-उतना छू लिया और उसे आगे छूने की तमन्ना ही नहीं है मेरे दिल में.’ इसके बाद उनके बयान पर काफी बवाल मच गया था.

शत्रुघन सिन्हा ने लगाया था कॉल
इतना ही नहीं, ज्योति वेंकटेश ने इसी बातचीत में रीना रॉय और शत्रुघन सिन्हा को लेकर एक और खुलासा किया था कि एक बार रीना रॉय को अपनी फिल्म में कास्ट करने के लिए एक्टर अपनी फीस तक कम करने के लिए राजी हो गए थे. ज्योति बताते हैं, ‘उस फिल्म को करना चाहती थी लेकिन नहीं किया. सुलक्षणा को ले लिया तो शत्रुघन सिन्हा प्रोड्यूसर को फोन करके बोले कि मेरा पैसा कम करो और रीना रॉय को कास्ट करो.’ हालांकि, जब उनसे फिल्म का नाम पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो फिल्म का नाम भूल गए.
यह भी पढ़ें: 69 की उम्र में भी खुद को इतना फिट और एक्टिव कैसे रखते हैं जैकी श्रॉफ? किया खुलासा, कहा- ‘बैंड बज जाएगी’
शत्रुघन सिन्हा और रीना रॉय का क्यों टूटा रिश्ता?
शत्रुघन सिन्हा और रीना रॉय के अफेयर के चर्चे खूब रहे. एक्टर ने रीना से प्यार की बात को भी कुबूला. रिपोर्ट्स की मानें तो रीना रॉय ने शत्रुघन सिन्हा से शादी करना चाहती थीं और उस समय एक्टर शादीशुदा थे, जिसकी वजह से वो उनसे शादी का फैसला नहीं कर पाए. उन्हें एक्ट्रेस ने अल्टीमेटम तक दे दिया था लेकिन एक्टर अपने परिवार को नहीं छोड़ पाए, जिसके बाद उनके रिश्ते में दरार आ गई थी. बताया जाता है कि दोनों करीब 7 सालों तक रिलेशनशिप में रहे.

सोनाक्षी के लुक की रीना रॉय से होती है तुलना
इतना ही नहीं, शत्रुघन सिन्हा और रीना रॉय के अफेयर के चर्चे इस कदर रहे हैं कि इसका खामियाजा सोनाक्षी सिन्हा को भी झेलना पड़ जाता है. कई दफा वो अपने लुक की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ चुकी हैं. हालांकि, सोनाक्षी सिन्हा इस तुलना को प्रशंसा के तौर पर लेती हैं.