Anjali Kulthe: जानिए कौन हैं 26/11 हमले की हीरो नर्स अंजलि कुलथे, ‘भारत भाग्य विधाता’ में यही रोल निभा रही हैं कंगना रनौत

ab61be0aa1aaee168918fde4b288b0fc17812433239431064 original


Who Is Anjali Kulthe: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने लंबे वक्त बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है. वापसी के लिए उन्होंने एक ऐसा किरदार चुना है, जिसने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की जान बचाने का काम किया था. यहां बात हो रही है अंजलि कुलथे की. कंगना की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ आज यानी 12 जून को रिलीज हो चुकी है और इसमें वो इसी बहादुर नर्स अंजलि कुलथे का किरदार निभा रही हैं? आइए जानते हैं कि आखिर ये साहसी और बहादुर नर्स कौन हैं?

कौन हैं अंजलि कुलथे?

अंजलि कुलथे सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि साहस और बहादुरी का बेजोड़ मिसाल है. कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता मुंबई में हुए 26/11 हमले से संबंधित है. 26/11 हमले के दौरान मुंबई में आतंकियों ने कामा अस्पताल को भी निशाना बनाया था. लेकिन, उनकी कोशीश नाकाम रही थी. उस वक्त इसमें अंजलि कुलथे बतौर नर्स काम कर रही थीं.

ये भी पढ़ें: 11 सालों से एक अदद हिट को तरस रही हैं कंगना रनौत, जानें- ‘भारत भाग्य विधाता’ एक्ट्रेस की पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

अंजलि ने बेहद विपरीत हालातों में भी धैर्य और अपनी सूझबूझ से काम लेते हुए कई जानें बचाई थीं. उन्होंने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी अजमल कसाब और इस्माइल खान की घुसपैठ को देखते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों को तुरंत कैजुअल्टी वॉर्ड में पहुंचाया था. अंजली सभी मरीजों को सुरक्षित स्थान पर ले गई थीं और स्थिति को भांपते हुए उन्होंने अस्पताल की लाइट्स बंद कर दी थीं और सभी के फोन भी साइलेंट करवा दिए थे. साथ ही हॉस्पिटल के पूरे स्टाफ को अलर्ट पर रहने के लिए कहा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंजलि ने अस्पताल में भर्ती 20 प्रेग्नेंट महिलाओं की जान बचाने में अहम और बड़ी भूमिका निभाई थी. 

ये भी पढ़ें: जब ताश की तरह बिखरा कंगना रनौत का स्टारडम, 100 करोड़ी फिल्म को 2 करोड़ भी नहीं हुए नसीब

की थी आतंकी अजमल की पहचान

बता दें कि आतंकियों ने अस्पताल के सुरक्षकर्मियों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था. वहीं जब वो अस्पताल के अंदर आए तो अंजलि ने उन्हें देख लिया था. बाद में अजमल कसाब नाम का आतंकी पुलिस ने जिंदा पकड़ लिया था. अंजलि को उसकी पहचान के लिए बुलाया गया था और उन्होंने बहादुरी के साथ गवाही देते हुए उसकी पहचान की थी. बाद में कसाब को 12 नवंबर 2012 को फांसी दे दी गई थी.

भारत भाग्य विधाता के बारे में

भारत भाग्य विधाता में कंगना रनौत के साथ स्मिता ओक, ईशा डे और स्मिता तांबे जैसी एक्ट्रेसेस भी हैं. इसका डायरेक्शन मनोज तपाड़िया ने किया है और उन्होंने ही इस फिल्म की कहानी भी लिखी है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *