आमिर खान की बहन ने छुए रेखा के पैर, साथ में दिए पोज, ‘लगान’ इवेंट से वायरल हुई तस्वीरें

4b8863a0ed6c6ad7c15aefe0293bbc0617814281856301296 original


बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके पर उन्होंने बीते दिन एक शानदार पार्टी रखी थी, जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए. इस इवेंट में सलमान खान, करीना कपूर, काजोल, जूही चावला और दिग्गज एक्ट्रेस रेखा समेत कई सितारों ने शिरकत की. इवेंट से एक वीडियो सामने आया है जिसमें आमिर खान की बहन निखत खान रेखा के पैर छूते नजर आईं.

आमिर खान की बहन ने छुए रेखा के पैर
इवेंट में आमिर खान की पूर फैमिली शामिल हुई थी. आमिर की बहन निखत खान ने ब्लैक साड़ी पहन इवेंट में एंट्री ली. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो दिग्गज एक्ट्रेस रेखा से खास मुलाकात करती नजर आईं.

आमिर खान की बहन ने छुए रेखा के पैर, साथ में दिए पोज, 'लगान' इवेंट से वायरल हुई तस्वीरें

ये भी पढ़ेंः Surbhi Jyoti Blessed with a Baby Girl: ‘कुबूल है’ फेम सुरभि ज्योति बनीं मां, बेबी गर्ल को दिया जन्म

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने वायरल हो रहा है जिसमें रेखा को इवेंट में एंट्री करते देखा जा रहा है. रेखा को देखते ही आमिर की बहन निखत ने उनका वेलकम किया. फिर रेखा ने निखत को गले लगा लिया. इसके बाद निखत खान ने रेखा के पैर छुए. दोनों ने साथ में कई पोज भी दिए हैं. ये खूबसूरत पल कैमरे में कैप्चर हो गया. 

रेखा ने लूटी लाइमलाइट
रेखा के लुक की बात करें तो वह हमेशा की तरह इस इवेंट में भी बेहद एलिगेंट अंदाज में नजर आईं. इस दौरान उन्होंने गोल्डन बॉर्डर वाली ऑफ-व्हाइट साड़ी पहनी थी, जिसमें उनका क्लासिक और रॉयल लुक देखते ही बन रहा था. अपने ग्रेसफुल स्टाइल से रेखा ने एक बार फिर इवेंट में चार चांद लगा दिए.

बता दें, इस इवेंट में आमिर खान की दोनों एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव भी शामिल हुईं. वहीं आमिर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग नजर आएं.

आमिर खान की बहन ने छुए रेखा के पैर, साथ में दिए पोज, 'लगान' इवेंट से वायरल हुई तस्वीरें

ये भी पढ़ेंः ‘मेरे साथ धोखा हुआ है’, फिल्म ‘काला हिरण’ पर गोविंद नामदेव का खुलासा, सलमान खान को बताया दोस्त, लिया फिल्म छोड़ने का फैसला

आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ 15 जून, 2001 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को खूब सराहा गया था. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *