Birthday Special: बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस मशहूर फिल्मी घराने से ताल्लुक रखती है. उनके पिता हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर हैं, जबकि उनके चाचा भी एक्टर हैं और बड़े पापा मशहूर प्रोड्यसूर हैं. इस हसीना ने भी अपने करियर में अच्छा खासा नाम कमाया है. हालांकि, शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली थी. अब एक्ट्रेस अपना घर-परिवार संभाल रही है. उनके पति बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं और अरबों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं.
कौन है ये एक्ट्रेस?
यहां जिस एक्ट्रेस की बात हो रही है वो है बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर. सोनम कपूर ने साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से एक्टिंग डेब्यू किया था. आज एक्ट्रेस अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. उनका जन्म अनिल कपूर और सुनीता के घर 9 जून 1985 को हुआ था.
ये भी पढ़ें: सोनम कपूर से शिल्पा शेट्टी तक, जब इन फिल्मी सितारों ने बच्चों को दिए भगवान से जुड़े नाम
कभी असिस्टेंट डायरेक्टर थीं सोनम
संजय भंसाली भंसाली की फिल्म से डेब्यू करने वाली सोनम ने कभी भंसाली को उनकी फिल्म ‘ब्लैक’ के लिए असिस्ट किया था. सोनम कपूर ने खुद भंसाली के सामने इच्छा जताई थी कि वो उनके साथ काम करना चाहती है. सोनम ने अपनी फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ के दौरान ईटीसी बॉलीवुड से बात करते हुए बताया था कि वो संजय लीला भंसाली से मिलने के लिए उनके ऑफिस गई थी और उनसे कहा था कि मैं असिस्टेंट बनकर आई हूं. उन्होंने ब्लैक के लिए संजय को असिस्ट किया था. बाद में उनकी ही फिल्म की हीरोइन भी बनीं.
सोनम कपूर की शानदार फिल्में
सोनम कपूर की डेब्यू फिल्म जरूर बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन उन्होंने रांझणा, भाग मिल्खा भाग, संजू, वीरे दी वेडिंग, नीरजा, प्रेम रतन धन पायो और पैडमैन जैसी फिल्मों से खुद को साबित किया है. साल 2023 में सोनम ने क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘ब्लाइंड’ से ओटीटी डेब्यू भी किया था.
ये भी पढ़ें: किसी आलीशान महल से कम नहीं है सोनम कपूर का दिल्ली वाला घर, 173 करोड़ है कीमत, देखें Inside Photos
सोनम के पति आनंद है 4000 करोड़ के मालिक
Fincash की रिपोर्ट के मुताबिक सोनम कपूर की नेटवर्थ 115 करोड़ रुपये है. तो वहीं उनके पति आनंद आहूजा के पास बेशुमार दौलत है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आनंद की टोटल संपत्ति 4 हजार करोड़ रुपये है. आनंद और सोनम ने साल 2018 में शादी की थी. जबकि 2022 में उन्होंने बेटे वायु का वेलकम किया था. जबकि दूसरे बेटे का जन्म 29 मार्च 2026 को हुआ था.