Ganga Expressway Tourism Benefits: गंगा एक्सप्रेसवे से टूरिज्म को कितना होगा फायदा, किन धार्मिक शहरों से होगा कनेक्शन?

7199cf913d9024bf60317d5476f4dad017774643015871120 original


Ganga Expressway Tourism Benefits: उत्तर प्रदेश हमेशा से भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का केंद्र रहा है. यहां की धरती पर ऐसे कई तीर्थ और ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु और टूरिस्ट पहुंचते हैं, लेकिन लंबे समय तक इन जगहों तक पहुंचने में समय और सुविधा की कमी एक बड़ी चुनौती रही है. अब गंगा एक्सप्रेसवे के शुरू होने से यह हालात तेजी से बदलने वाले हैं. करीब 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे मेरठ से लेकर प्रयागराज तक फैला हुआ है. इससे न सिर्फ सफर का समय आधा हो जाएगा, बल्कि राज्य के कई धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को एक साथ जोड़ने का काम भी करेगा. तो आइए जानते हैं कि गंगा एक्सप्रेसवे से टूरिज्म को कितना फायदा होगा और किन धार्मिक शहरों से कनेक्शन होगा. 

गंगा एक्सप्रेसवे से टूरिज्म को कितना फायदा होगा

पहले मेरठ से प्रयागराज तक यात्रा करने में 10-12 घंटे लग जाते थे, लेकिन अब यह सफर लगभग 5-6 घंटे में पूरा हो सकेगा. इसका सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को होगा जो वीकेंड या छोटे समय में कई धार्मिक स्थलों की यात्रा करना चाहते हैं. बेहतर सड़क, तेज कनेक्टिविटी और सुरक्षित यात्रा तीनों चीजें मिलकर पर्यटन को नए फायदे देंगे. 

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा सबसे बड़ा बढ़ावा

गंगा एक्सप्रेसवे का सबसे बड़ा असर धार्मिक पर्यटन पर पड़ेगा. यह कई प्रमुख तीर्थ स्थलों को सीधे जोड़ता है, जैसे Garhmukteshwar, Kalki Dham, Belha Devi Dham, Chandrika Devi Temple, Triveni Sangam. इन सभी स्थानों पर हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं. अब यहां पहुंचना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा. 

किन धार्मिक शहरों से कनेक्शन होगा

गंगा एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद उत्तर प्रदेश के कई बड़े धार्मिक शहर आपस में बेहतर तरीके से जुड़ जाएंगे, जिससे यात्रा आसान और तेज हो जाएगी. यह एक्सप्रेसवे Prayagraj को Varanasi और Vindhyachal Dham जैसे जरूरी स्थलों से जोड़ता है. इसके साथ ही Ayodhya और Gorakhnath Temple जैसे तीर्थ भी आसानी से पहुंच में आ जाएंगे. Naimisharanya जैसे पवित्र स्थल, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, अब बेहतर सड़कों के कारण और लोकप्रिय होंगे. इसके अलावा Chitrakoot, जो भगवान राम के वनवास से जुड़ा है, वहां पहुंचना भी आसान होगा. वहीं Mathura और Vrindavan जैसे प्रसिद्ध धार्मिक शहरों में भी पर्यटकों की संख्या बढ़ने की पूरी संभावना है, जिससे पूरे राज्य में धार्मिक पर्यटन को बड़ा फायदा मिलेगा.

यह भी पढ़ें – PM Modi Howrah Bridge Boat Ride: पीएम मोदी की तरह आपको भी नाव से निहारना है हावड़ा ब्रिज, जानें कैसे पहुंच सकते हैं यहां?

यहां भी मिलेगा फायदा

हस्तिनापुर, जो महाभारत काल से जुड़ा है और जैन धर्म का प्रमुख केंद्र भी है, अब ज्यादा लोगों तक पहुंच पाएगा. इसके आसपास के स्थान जैसे:पांडेश्वर महादेव मंदिर, कर्ण मंदिर, Hastinapur Wildlife Sanctuary. इन सभी जगहों पर पर्यटन बढ़ेगा. 

कौन से छोटे शहरों को मिलेगा फायदा

गंगा एक्सप्रेसवे का फायदा सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगा. इसके रास्ते में आने वाले छोटे शहर और कस्बे जैसे Sambhal, Budaun, Shahjahanpur, Rae Bareli, इन सभी जगहों पर होटल, दुकानें, ट्रांसपोर्ट और लोकल बिजनेस तेजी से बढ़ेंगे. पहले लोग एक बार में सिर्फ एक तीर्थ ही जा पाते थे, लेकिन अब एक्सप्रेसवे की मदद से एक ही यात्रा में कई धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकते हैं इससे यात्रा का समय बचेगा, खर्च बढ़ेगा और पर्यटन का अनुभव बेहतर होगा. 

यह भी पढ़ें – Summer Travel Destinations: बढ़ती गर्मी के बीच देश की ये जगहें अब भी हैं कूल-कूल, जानें कहां है सबसे कम टेंपरेचर?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *