GSEB 12th Result 2026: गुजरात बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी, साइंस-जनरल के साथ GUJCET का रिजल्ट भी घोषित

7e514932cd363352ac77f2a0be2cfeff17778771909871294 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • गुजरात बोर्ड ने 12वीं साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स रिजल्ट जारी किए.
  • साइंस में 84.33%, जनरल स्ट्रीम में 92.71% छात्र पास हुए.
  • लड़कियों ने साइंस स्ट्रीम में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया.
  • रिजल्ट gseb.org पर देखें या SMS से जानें.

गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने कक्षा 12वीं (HSC) के नतीजे जारी कर दिए. इस बार साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स (जनरल स्ट्रीम) के साथ GUJCET 2026 का परिणाम भी साथ में घोषित हुआ. नतीजे आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर देखे जा सकते हैं.

इस साल करीब 15.28 लाख छात्र 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए थे. इस साल साइंस स्ट्रीम में कुल पास प्रतिशत 84.33% रहा, जबकि जनरल स्ट्रीम (आर्ट्स और कॉमर्स) में यह आंकड़ा 92.71% तक पहुंच गया. खास बात यह रही कि साइंस स्ट्रीम में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया. लड़कियों का पास प्रतिशत 84.65% रहा, जबकि लड़कों का 84.04% रहा.

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

गुजरात बोर्ड में पास होने के लिए हर छात्र को कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है. इससे कम अंक होने पर छात्र को फेल माना जाएगा. ऐसे छात्रों के लिए आगे की प्रक्रिया की जानकारी स्कूल द्वारा दी जाएगी.

ऐसे चेक करें अपना HSC रिजल्ट

  • छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं.
  • फिर होमपेज पर HSC Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपना Seat Number दर्ज करें.
  • अब छात्र ‘Submit’ दबाते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • फिर छात्र इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.

यह भी पढ़ें – CBSE Class 12 Result 2026: क्या 10 से 15 मई के बीच आएगा CBSE 12वीं का रिजल्ट, जान लें ताजा अपडेट

वेबसाइट न खुले तो क्या करें?

रिजल्ट के समय वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ना आम बात है. अगर साइट धीमी हो जाए या खुल न रही हो, तो घबराने की जरूरत नहीं है. गुजरात बोर्ड ने इसका आसान विकल्प भी दिया है. छात्र अपना Seat Number 6357300971 पर SMS करके भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं. कुछ ही समय में विषयवार अंक मोबाइल पर मिल जाएंगे.

DigiLocker से डिजिटल मार्कशीट

  • DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या digilocker.gov.in पर जाएं.
  • मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें.
  • Education/Boards सेक्शन में जाएं.
  • Gujarat Board (GSEB) चुनें.
  • SSC/HSC Marksheet 2026 पर क्लिक करें.
  • Seat Number डालते ही डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी.

यह भी पढ़ें – HPBOSE 12th Result 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, यहां करें तुरंत चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *