7 महीने से नंबर 1 है ‘धुरंधर’ का गाना ‘गहरा हुआ’, ‘कॉकटेल 2’ के ‘माशूका’ ने टॉप 2 में मारी एंट्री, देखें टॉप 5 की लिस्ट

86554da1ace74a6aa4dc7676f368e18117817185192091372 original


बॉलीवुड के कई ऐसे गाने है, जो महीनों तक दर्शकों की पसंद बनी रहती हैं. खासकर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के सभी गानों को खूब पसंद किया गया. यहां तक कि ‘गहरा हुआ’ गाना करीब 7 महीने से टॉप 1 पर जगह बनाए हुए है. हाल ही में ऑर्मेक्स की रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें टॉप 5 गाने शामिल है. इन गानों को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं और कुछ गाने महीनों से इस लिस्ट में जगह बनाए हुए है. इसी बीच आइए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

गहरा हुआ 

ये दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई धुरंधर फिल्म का गाना है. इस गाने को यूट्यूब पर अबतक 200 मिलियन से ज्यादा बार सुना जा चुका है. गाने में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया. इस गाने को अरिजीत सिंह और अरमान खान ने गाया हैं. 

माशूका 

ये गाना आने वाली फिल्म कॉकटेल 2 का है, जिसमें कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर की जोड़ी देखने को मिल रही हैं. इस गाने को बहुत पसंद किया जा रहा है, साथ ही सोशल मीडिया पर भी ये टॉप पर ट्रेंड कर रहा है. गाने को महमूद, राघव चैतन्य और रुआ काय ने अपनी आवाज दी है.

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु के सीएम विजय से मिलीं समांथा रुथ प्रभु, बोलीं- मुझे पता था आप किसी बड़ी चीज के लिए बने हैं

आरी-आरी 

आरी आरी मार्च में आए धुरंधर 2 का सबसे हिट गाना है, जो आज भी टॉप 3 में बना हुआ है. गाने में रणवीर सिंह का दमदार अंदाज बहुत शानदार था. साथ ही इसपर कई रील्स भी बन चुके है. इस गाने को नवजोत सिंह रेहाल ने अपने आवाज में गाया हैं.

चुनरी चुनरी 

है जवानी तो इश्क होना है फिल्म का ये गाना सलमान खान के गाने का रीमेक है. गाने में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की जोड़ी देखने को मिलती हैं. वहीं उनका डांस और अंदाज सभी का भरपूर मनोरंजन कर रहा है. इस गाने को जोनिता गांधी, असीस कौर और सुधीर यदुवंशी जैसे सिंगर्स ने गया हैं.

शरारत

धुरंधर का ये गाना दर्शकों का सबसे पसंदीदा गाना बना हुआ हैं. ये सिर्फ सोशल मीडिया नहीं, बल्कि शादी और फंक्शंस की भी जान बन गई है. क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान के डांस ने हर किसी को नाचने पर मजबूर कर दिया है. अब तक इसे 700 मिलियन से भी ज्यादा बार सुना जा चुका है. 

ये भी पढ़ें: सलमान खान की फ्लॉप फिल्में भी कैसे कमाती हैं 200 करोड़? निर्माता निखिल द्विवेदी ने किया खुलासा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *