Sona Mohapatra Birthday: सलमान खान से लिया पंगा, अनु मलिक-कैलाश खेर पर लगाए गंभीर आरोप, कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन हैं सोना महापात्रा

f9d967432432f8b57dfca87cf101e41817816180406921400 original


बॉलीवुड में अपनी दमदार आवाज से सभी को अपना दीवाना बनाने वाली सोना मोहपात्रा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. सोना उन हस्तियों में शामिल हैं, जो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं और बेबाकी से बोलती हैं. सोना मोहपात्रा अपने गानों से कहीं ज्यादा विवादों की वजह से चर्चा में रही हैं. आइए इस खास मौके पर सिंगर की उन कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में जानते हैं, जिन्होंने बवाल मचा दिया था.

सलमान खान को सुनाई थी खरी-खोटी
सोना मोहपात्रा कई बार सलमान खान को लेकर बयानबाजी कर चुकी है. सोना ने सलमान को लेकर एक बार कुछ ऐसा कह दिया था, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा. दरअसल, फिल्म ‘सुल्तान’ के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने कहा था कि शूटिंग के बाद उनकी हालत “रेप पीड़िता” जैसी हो जाती है. इस बयान के बाद सोना महापात्रा ने उन पर निशाना साधा था. 

Sona Mohapatra Birthday: सलमान खान से लिया पंगा, अनु मलिक-कैलाश खेर पर लगाए गंभीर आरोप, कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन हैं सोना महापात्रा

सोना ने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘मीडिया के सामने किसी को भी गंदा बोलने, गलत व्यवहार करने, गंदे कमेंट्स करने के बावजूद ऐसे लोगों को किसी तरह की सजा नहीं मिलती उल्टा इन्हें उन्हें बढ़ावा दिया जाता है और वो ‘गुडविल एम्बेसडर’ बन जाते हैं.’

सलमान खान से कई बार लिया पंगा
सोना मोहापात्रा एक बार सुर्खियों में तब आईं, जब सलमान ने अपनी फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग खत्म होने के बाद एक ट्वीट (अब एक्स) किया था. इस पर सोना ने लिखा था, ‘डियर ट्विटर! मैं इस इंसान को फॉलो नहीं कर रही हूं. मैं नहीं चाहती कि इस शख्स के ट्वीट मेरी टाइमलाइन पर दिखे. मैं आपसे रिक्वेस्ट करती हूं कि आप इन विज्ञापन वाले ट्वीट्स को मेरी टाइमलाइन से हटा दें’

ये भी पढ़ें:- Govinda Son Yashvardhan: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- अमिताभ बच्चन जैसी है पर्सनैलिटी, लुक धर्मेंद्र जैसा

कैलाश खेर और अनु मलिक पर लगाए गंभीर आरोप
साल 2018 में जब मीटू मूवमेंट की शुरुआत हुई थी, तो उस दौरान सोना भी खुलकर सामने आईं थीं और उन्होंने सिंगर कैलाश खेर और अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. उन्होंने ट्विटर पर अपनी कहानी बयां की थी. इस दौरान जब सोनू निगम इन सिंगर्स के बचाव में सामने आए थे तो उन्होंने ने सोनू निगम पर तीखी टिप्पणी की थी. 

सूफी गाने को लेकर मिली थी धमकी
सोना महापात्रा को मदारिया सूफी फाउंडेशन की तरफ से धमकी मिल चुकी है. दरअसल, मदारिया सूफी फाउंडेशन ने उनके एक सूफी गाने ‘तोरी सूरत’ को लेकर आपत्ति जताई. इसके बाद उन्होंने ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी. इस मामले में लिरिसिस्ट जावेद अख्तर ने सोना का समर्थन किया था. जावेद अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि सूफी संगीत किसी की जागीर नहीं है. 

जेंडर भेदभाव पर भी उठाई थी सोना ने आवाज
सोना महापात्रा ने जेंडर के आधार पर होने वाले भेदभाव के खिलाफ भी अपनी आवाज उठाई है. उन्होंने आईआईटी बॉम्बे के इंटर-कॉलेज फेस्टिवल ‘मूड इंडिगो’ के आयोजकों पर नाराजगी जताई थी. इस मामले में उन्होंने एक ओपन लेटर लिखकर आयोजकों पर जेंडर भेदभाव का आरोप लगाया था. 

Sona Mohapatra Birthday: सलमान खान से लिया पंगा, अनु मलिक-कैलाश खेर पर लगाए गंभीर आरोप, कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन हैं सोना महापात्रा

रैपर बादशाह और शहनाज गिल पर साधा निशाना
हाल ही में सोना ने रैपर बादशाह के हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ को लेकर उन पर निशाना साधा था. सोना का कहना था कि गाने में महिलाओं को सिर्फ एक वस्तु की तरह दिखाया गया है, जिसके बाद विवाद बढ़ने पर बादशाह को माफी मांगनी पड़ी थी. वहीं, उन्होंने एक्ट्रेस शहनाज गिल को भी तब आड़े हाथों लिया था जब शहनाज ने मीटू मूवमेंट के आरोपी साजिद खान का समर्थन किया था. 

ये भी पढ़ें:- कौन हैं अपूर्वा मखीजा? एक बार हो चुकी है FIR, अब दुबई के शेख संग 15 करोड़ में सोने वाले बयान को लेकर विवादों में



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *