‘गोविंदा से मेरी शादी नहीं भी होती तो…’, सुनीता आहूजा ने अपनी पॉपुलैरिटी पर कही ये बात, वीडियो वायरल

f0479e9e82748c9118c4f1b8c9f53f2a17816942710991296 original


बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. कुछ समय पहले दोनों के तलाक की भी चर्चा हो रही थी. हालांकि फिर सुनीता आहूजा ने खुद इन्हें खारिज कर दिया. सुनीता आहूजा सोशल मीडिया पर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पॉपुलैरिटी  को लेकर बात की है.

सुनीता आहूजा ने अपनी पॉपुलैरिटी पर कही ये बात
मैशेबल इंडिया संग बातचीत में सुनीता आहूजा ने कहा, ‘कितने लोग बोलते हैं मुझे की ये कितना बोलती है. आज जो भी है गोविंदा की वजह से है और गोविंदा को ऐसा-वैसा बोलती है. अरे भाई मैं उसको ऐसा वैसा कुछ नहीं बोलती हूं. मैं कफी इसके लिए बुराई नहीं बोलती हूं, जो लगता है वो बोलती हूं. मैं झूठ नहीं बोलती हूं.’

उन्होंने आगे कहा, ‘आज  सब लोग बोलते हैं कि आपको सब गोविंदा की वजह से जानते हैं. भगवान को मुझे बड़ा बनाना होता और गोविंदा से मेरी शादी नहीं भी हुई होती तो मेरे नसीब में लिखा होता तो मैं ऐसे ही बन जाती.’

ये भी पढ़ेंः रश्मिका मंदाना Vs कृति सेनन: बॉक्स ऑफिस पर किसके नाम हैं सबसे ज्यादा हिट फिल्में?

सुनीता आहूजा ने कहा, ‘मैं गोविंदा की पत्नी हूं इसका मतलब ये नहीं कि लोग मुझे पसंद करेंगे या ट्रोल करेंगे. प्लीज ट्रोल करना बंद करो. जिसको अंदर की बात नहीं पता है आप ट्रोल मत करो. जो लोग मुझे पसंद करते हैं ठीक हैं जो नहीं करते तो जय श्री राम.’

गोविंदा से मेरी शादी नहीं भी होती तो...', सुनीता आहूजा ने अपनी पॉपुलैरिटी पर कही ये बात, वीडियो वायरल
 
‘मैनें कोई बदतमीजी नहीं की’
उन्होंने आगे कहा, ‘मैनें कोई बदतमीजी नहीं की है. वो मेरा पति है मैं क्यूं बदतमीजी करूंगी. मेरा मुह खोलना बहुत खतरनाक हो गया है आजकल. जिसको बोलना है बोले लोंगो का काम है बोलना.’ 

इसी इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने खुलासा किया था कि गोविंदा हेयर पैच लगाते हैं. उन्होंने कहा, ‘गोविंदा आज भी हैंडसम हैं, लेकिन जब मैं उनसे पहली बार मिली थी तब उनके बाल ओरिजिनल थे. अब वो हेयर पैच लगाते हैं.’

बता दें, सुनीता आहूजा अक्सर गोविंदा को लेकर बात करती नजर आती हैं. एक बार उन्होंने खुलासा किया था कि गोविंदा अलग रहते हैं. साथ ही  उनके अफेयर पर भी बात की थी. गोविंदा और सुनीता की शादी साल 1987 में हुई थी. गोविंदा 21 साल के थे और सुनीता 15, जब उन्होंने डेटिंग करना शुरू किया था. कपल के दो बच्चे टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन हैं.

ये भी पढ़ेंः करिश्मा कपूर की ‘ब्राउन’ से सोनाक्षी सिन्हा की ‘दहाड़’ तक, ओटीटी पर देखें ये दमदार विमेन-लीड क्राइम थ्रिलर सीरीज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *