बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती है. इस बार वो कोई लुक्स या फिल्म को लेकर नहीं बल्कि एक इन्वेस्टमेंट को लेकर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में मुंबई के पॉश खार वेस्ट इलाके में स्थित अपना लग्जरी अपार्टमेंट किराए पर दे दिया है. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट के मुताबिक, इस फ्लैट का शुरुआती मंथली किराया 2.85 लाख रुपये तय किया गया है, जिससे एक्ट्रेस को आने वाले समय में अच्छी कमाई होने की उम्मीद है.
दिशा पाटनी ने किराए पर दिया अपार्टमेंट
दिशा पाटनी का ये अपार्टमेंट खार वेस्ट स्थित प्रीमियम रेजिडेंशियल टॉवर रुस्तमजी पैरामाउंट में है. 1 जून 2026 को रजिस्टर्ड हुए इस लीज एग्रीमेंट के तहत फ्लैट को 24 महीने के लिए किराए पर दिया गया है. डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, 1000 स्क्वायर फुट से ज्यादा के एरिया में फैला है और अपार्टमेंट बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर स्थित है. इसे लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट के तहत कमलाबेन मंगलभाई गुजर को किराए पर दिया गया है.
किरायेदार ने 8.55 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा की है, जो तीन महीने के किराए के बराबर है. वहीं, समझौते के अनुसार पहले साल के बाद किराए में 5 फीसदी की बढ़ोतरी होगी, जिससे दूसरे साल मंथली किराया बढ़कर करीब 2.99 लाख रुपये हो जाएगा.
ये भी पढ़ेंः ‘गदर’ के लिए कैसे माने थे सनी देओल? डायरेक्टर अनिल शर्मा ने सुनाया किस्सा

किराए और एग्रीमेंट में तय की गई बढ़ोतरी को देखते हुए, इस 24 महीने की लीज से दिशा पाटनी को करीब 71 लाख रुपये कमा सकेंगी. हालांकि, इस पूरे मामले पर दिशा पाटनी या किरायेदार की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी तरफ से कोई टिप्पणी नहीं मिल सकी.
दिशा पाटनी की अपकमिंग फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आने वाली हैं. फिल्म में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी,लारा दत्ता, जॉनी लीवररा, राजपाल यादव और परेश रावल जैसे दिग्गज सितारे धमाल मचाते नजर आएंगे.

ये भी पढें: ‘इसमें वायलेंस थोड़ा ज्यादा है’, रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ पर बोले प्रकाश पादुकोण
फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है. फिल्म 26 जून को थिएटर्स में दस्तक देगी.