Tuesday Box Office : मंगलवार को ‘मैं वापस आऊंगा’-‘हॉन्टेड 3 डी’ चमकी, कंगना की फिल्म ने तोड़ा दम, जानें- ‘पेद्दी’ समेत बाकी फिल्मों का हाल

79af64937a9cc933f2088a696f9adab21781624123986209 original


वीकेंड पर दबाकर कमाई करने वाली फिल्में अक्सर वीकडेज में मंदी की मार झेलती हैं. सिनेमाघरों में मौजूद हालिया रिलीज सभी फिल्मों का भी कुछ ऐसा ही हाल है. बीते शुक्रवार को रिलीज हुई चार फिल्मों में से हॉन्टेड 3 डी और मैं वापस आउंगा ही बॉक्स ऑफिस पर ठीक परफॉर्म कर रही है. बाकी की गवर्नर और भारत भाग्य विधाता का हाल बुरा है. इन सबके बीच राम चरण की पेद्दी कमाई में गिरावट के बावजूद अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बढ़त बनाए हुए है. लेकिन वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है कमाई के लिए संघर्ष कर रही है. चलिए यहां जानते हैं मंगलवार को इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म किया है?

भारत भाग्य विधाता की मंगलवार को कितनी रही कमाई?
कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए जद्दोजहद कर रही है. मंडे टेस्ट में ये फेल हो गई थी और इसने महज 65 लाख रुपये कमाए थे.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को इस फिल्म ने 65 लाख रुपये कमाए हैं.
  • इसी के साथ भारत भाग्य विधाता की 5 दिनों की भारत में कुल नेट कमाई अब 5.55 करोड़ रुपये हो गई है.

मैं वापस आऊंगा ने मंगलवार को कितनी की कमाई?
इम्तियाज अली निर्देशित और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म मैं वापस आऊंगा की कमाई में मंडे को गिरावट देखी गई थी और इसने 1.15 करोड़ कमाए थे. वहीं मंगलवार को इसके कलेक्शन में तेजी देखी जा रही है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मैं वापस आऊंगा ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को 1.65 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इसकी भारत में 5 दिनों की नेट कमाई अब 8.30 करोड़ रुपये हो गई है.

हॉन्टेड 3डी का मंगलवार का कलेक्शन कितना रहा?
बीते शुक्रवार, 12 जून को रिलीज हुई सभी फिल्मों में विक्रम भट्ट निर्देशित हॉरर फिल्म हॉन्टेड 3डी सबसे अच्छा परफॉर्म कर रही है. हालांकि मंडे को इसकी कमाई में भी मंदी आई थी और इसने 2 करोड़ कमाए थे.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबित मंगलवार को रिलीज के 5वें दिन हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट ने 2 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की 5 दिनों की भारत में नेट कमाई अब 13.35 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-Raaka Release Date:अल्लू अर्जुन की ‘राका’ की रिलीज को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?

पेद्दी ने दूसरे मंगलवार कितनी की कमाई?
राम चरण की पेद्दी की कमाई में वीकडेज में फिर गिरावट देखी जा रही है. बावजूद इसके ये सिनेमाघरों में मौजूद सभी फिल्मों से ज्यादा कलेक्शन कर रही है.

  • बता दें कि सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को इसने 3.45 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ भारत में इसकी 13 दिनों की नेट कमाई अब 223.55 करोड़ रुपये हो गई है.

है जवानी तो इश्क होना है ने दूसरे मंगलवार कितना कमाया?
वरुण धवन स्टार और डेविड धवन निर्देशित है जवानी तो इश्क होना है भी बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ रही है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 1.35 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इसकी 12 दिनों की भारत में नेट कमाई अब 47.50 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें-Sunny Deol Vs Ameesha Patel: बिना फिल्मों के भी सनी देओल से ज्यादा अमीर हैं अमीषा पटेल, जानें गदर के दोनों एक्टर्स की नेटवर्थ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *