‘बुड्ढे आदमी के साथ खुश हो?’ ट्रोल्स के सवाल पर भड़कीं शूरा खान, कहा- ‘वो विंटेज मॉडल हैं…’

657818881 18084938027360357 2012929310321639237 n


अरबाज खान की और शूरा खान इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. दोनों को अक्सर साथ में मुंबई में स्पॉट भी किए जाते रहते हैं. फैंस दोनों को लेकर एक्साइटेड भी रहते हैं. लेकिन ट्रोल्स भी उन्हें ट्रोल करने के लिए पीछे नहीं रहते हैं. ऐसे में अब हाल ही में शूरा खान से ट्रोल्स ने अरबाज खान को लेकर पर्सनल सवाल पूछ लिया, जिसका उन्होंने बेहतरीन जवाब दिया और उनकी बोलती भी बंद कर दी. चलिए बताते हैं पूरा मामला.

दरअसल, शूरा खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर आस्क मीं एनिथिंग सेशन रखा था, जिसमें उन्होंने फैंस के सवालों के बेबाकी से जवाब दिए. इसी दौरान उनसे अरबाज के साथ उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल किया गया था. उनसे एक यूजर ने सवाल किया था, ‘क्या आप बूढ़े आदमी के साथ खुश हैं?’ इस पर उन्होंने जो जवाब दिया वो देखने लायक था.

यह भी पढ़ें: इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर महा-क्लैश, आमने-सामने होंगी रश्मिका-सामंथा

शूरा खान ने दिया मुहंतोड़ जवाब

अरबाज खान के साथ उनके रिश्ते को लेकर किए गए सवाल पर शूरा खान ने बेबाकी के साथ मुंहतोड़ जवाब दिया. उन्होंने सवाल के जवाब में लिखा, ‘क्या बात कर रहे हो? वो बूढ़े नहीं हैं. वो एक लिमिटेड एडिशन विंटेज मॉडल हैं.’ अब शूरा खान का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है.

अरबाज खान से 22 साल छोटी हैं शूरा खान

बहरहाल, अगर अरबाज खान और शूरा खान की उम्र के बीच फासले के बारे में बात की जाए तो शूरा उनसे काफी छोटी हैं. दोनों के बीच 22 साल का फासला है. जहां अरबाज खान 58 साल के हैं वहीं, उनकी दूसरी पत्नी 36 साल की हैं. अरबाज पेशे से अभिनेता और प्रोड्यूसर हैं तो वहीं शूरा खान मेकअप आर्टिस्ट हैं.

657818881 18084938027360357 2012929310321639237 n

यह भी पढ़ें: साउथ की एक फिल्म, जिसने बॉलीवुड की 9 फिल्मों को अकेले ही चटाया धूल, इतना कमाया प्रॉफिट

अरबाज और शूर खान ने दिसंबर 2023 में प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी. इस फंक्शन में केवल परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे. करीब शादी के दो साल के बाद 5 अक्टूबर, 2025 को कपल अपने पहले बच्चे का पैरेंट बना. शूरा ने बेटी सिपारा को जन्म दिया. हालांकि, अभी तक उन्होंने बेटी का फेस रिवील नहीं किया.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *