Peddi Worldwide Box Office Day 11: राम चरण की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, बनी 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग टॉलीवुड फिल्म

d5fd50da4c0f953e7c330e85935323441781624605574587 original


राम चरण की ‘पेद्दी’ ने सेकंड वीकेंड में धमाकेदार कमाई की. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है. फिल्म 200 करोड़ क्लब में भी एंटर हो गई है. इसी के साथ फिल्म 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग टॉलीवुड फिल्म बन गई है. फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर जैसे स्टार्स हैं.

सेकंड वीकेंड का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

कोईमोई की रिपोर्ट के मताबिर, फिल्म ने सेकंड फ्राइडे को 6.07 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके बाद दूसरे शनिवार को इसकी कमाई में 57.33% का उछाल आया. फिल्म ने 9.55 करोड़ का कलेक्शन किया था. 11वें दिन रविवार को फिल्म ने 10.85 करोड़ का कलेक्शन किया. 

ये भी पढ़ें- 2026 में मराठी-साउथ की छोटी फिल्मों ने बड़े-बड़े धुरंधर को खून के आंसू रुलाया, किसी ने दिया 1100% प्रॉफिट, किसी ने रचा इतिहास

पेद्दी का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ने इंडिया में नेट 216 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म ने ग्रॉस 254.88 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं फिल्म ने ओवरसीज ग्रॉस 51.77 करोड़ का कलेक्शन किया. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 306.63 करोड़ कमाए.

ये भी पढ़ें- Sanchita Ugale Suicide: संचिता उगाले का हुआ पोस्टमार्टम, घर पहुंचा शव, परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल

फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड

वर्ल्डवाइड फिल्म ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. इसी के साथ सोलो लीड के तौर पर राम चरण की पहली 300 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई है. RRR के बाद ये उनकी दूसरी 300 करोड़ कमाने वाली फिल्म है. फिल्म को जिस हिसाब से रिस्पॉन्स मिल रहा है फिल्म के जल्द ही 350 करोड़ क्लब में एंट्री करने की उम्मीदें हैं.

‘पेद्दी’ बनी 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसर टॉलीवुड फिल्म
306.63 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसर टॉलीवुड फिल्म बन गई है. 2026 की टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसर टॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में दूसरे नबंर पर ‘मन शंकर वारा प्रसाद गारू’ (300.79 करोड़), तीसरे नंबर पर ‘द राजा शिवाजी’ (206.57 करोड़), चौथे नंबर पर ‘उस्ताद भगत सिंह’ (97.25 करोड़) और पांचवें नंबर पर  Anaganaga Oka Raju  (83.85 करोड़) है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *