Welcome To The Jungle BO Collection: अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज के बाद से ही छाई हुई है. फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. साल 2026 की ये अक्षय की ‘भूत बंगला’ के बाद दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बन चुकी है. ऐसे में अब फिल्म ने महज 9 दिनों में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री भी मार ली है. ऐसे में चलिए बताते हैं फिल्म ने कितने प्रतिशत बजट वसूल लिया है.
‘वेलकम टू द जंगल’ का 9वें दिन का कलेक्शन
फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस कर लिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले वीक में 93.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था. वहीं, दूसरे वीक की भी शुरुआत अच्छी खासी की.
– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दूसरे शुक्रवार 8वें दिन 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया था.
– वहीं, फिल्म ने 9वें दिन रात 10.30 बजे तक 7.35 करोड़ का कलेक्शन किया.
– इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 105 करोड़ पहुंच गया है.
यह भी पढ़ें: ‘अल्फा’ 15 करोड़ के पार, 2 दिन में तोड़ दिए ओपनिंग वीकेंड के 10 रिकॉर्ड्स
‘वेलकम टू द जंगल’ ने बजट का कितने प्रतिशत वसूला बजट?
बहरहाल, अगर ‘वेलकम टू द जंगल’ के बजट और कितने प्रतिशत तक वसूल किया के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 143.27 करोड़ रुपये हो चुका है और कोईमोई के अनुसार, इसका बजट 125 करोड़ था. इस लिहाज से फिल्म का प्रॉफिट महज 9 दिनों में 14.62% हो चुका है.
‘वेलकम टू द जंगल’ के बारे में
बहरहाल, अगर ‘वेलकम टू द जंगल’ के बारे में बात की जाए तो इसमें 30 एक्टर्स की टोली है. इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है और अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अन्य कलाकार भी अहम रोल में हैं.
यह भी पढ़ें: ‘अल्फा’ की रिलीज के बीच तमिल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी, की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
आपको बता दें कि ‘वेलकम टू द जंगल’ ने अक्षय कुमार की 2026 की दूसरी बड़ी हिट फिल्म बन चुकी है. इसके पहले अभिनेता ने ‘भूत बंगला’ के जरिए बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट दिया था. इस हॉरर कॉमेडी फिल्म की भी लोगों ने जमकर तारीफ की थी.