अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. इस फिल्म को दर्शकों से बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है, वहीं टिकट खिड़की पर भी ये अच्छा परफॉर्म कर रही है. आइए ऐसे में जानते हैं उन 5 एक्टर्स के बारे में, जो ‘वेलकम टू द जंगल’ के टीजर में तो नजर आए थे, लेकिन वो फिल्म से गायब हो गए.
‘वेलकम 3’ से गायब हैं ये एक्टर्स
‘वेलकम टू द जंगल’ एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ समेत करीब 30 दिग्गज सितारे नजर आए हैं. हालांकि, रिलीज के बाद फैंस ने एक बड़ी बात नोटिस की. फिल्म के टीजर में दिखाई दिए 5 सेलेब्स फाइनल कट से पूरी तरह गायब हैं. लेहरें टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, इस लिस्ट में संजय दत्त, मीका सिंह, शारिब हाशमी, राहुल देव और इनामुल्हक का नाम शामिल है.
ये भी पढ़ें- तलाक की खबरों पर ट्रोल हुए गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला, बोले- एक साल से अलग हैं तो बिग बॉस में क्या ड्रामा था
संजय दत्त ने क्यों छोड़ी फिल्म?
इंडिया टुडे के अनुसार, संजय दत्त के ‘वेलकम टू द जंगल’ छोड़ने को लेकर अलग-अलग वजहें सामने आई थीं. शुरुआत में कहा गया था कि उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से फिल्म से दूरी बनाई है. वहीं, बाद में ऐसी खबरें भी आईं कि स्क्रिप्ट और अपने किरदार को लेकर क्रिएटिव डिफरेंस के चलते उन्होंने फिल्म से अलग होने का फैसला किया.
संजय दत्त के अलावा बाकी एक्टर्स फिल्म में क्यों नहीं दिखे, इस पर मेकर्स या कलाकारों की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है. फिलहाल ये साफ नहीं है कि उन्हें फिल्म से क्यों हटाया गया या उन्होंने खुद फिल्म छोड़ दी.
‘वेलकम टू द जंगल’ ने अब तक कमाए इतने करोड़
‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस कॉमेडी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले 2 दिनों में 39 करोड़ रुपये (नेट) का कलेक्शन कर लिया है.
ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय का फैमिली वेकेशन, पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या संग एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट