‘मैं टेबल साफ करता था, खाना परोसता था…’ बॉलीवुड में आने से पहले ऐसी थी सुनील शेट्टी की हालत

793fc144e8c5e34924f4241b1c4f856a17823819661331064 original


बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी ने अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है. बिना किसी गॉडफ़ादर के वो इंडस्ट्री में टिके रहे और कामयाबी भी हासिल की है. उन्हें अपनी पहली ही फिल्म से पहचान मिल गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें बेकार एक्टर तक कहा गया. उन्हें लोगों ने इडली वड़ा बेचने तक की सलाह भी दी थी. बता दें कि उन दिनों सुनील शेट्टी रेस्तरां भी चलाते थे.

पहली फिल्म सफल होने के बाद भी मिले ताने

सुनील शेट्टी ने रेडियो नशा को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उनकी डेब्यू फिल्म ‘बलवान’ (1992) सफल होने के बाद भी एक क्रिटिक ने उन्हें ताना मारा था. सुनील ने बताया था, ‘जब बलवान रिलीज हुई, तो यह एक ब्लॉकबस्टर थी. हालांकि, एक बहुत बड़े क्रिटिक ने कहा कि इसकी फिल्म तो चल गई लेकिन ये बहुत खराब एक्टर है. चलना नहीं जानता, उसका शरीर बहुत अकड़ गया है, इसको अपनी दुकान में इडली वड़ा बेचना चाहिए.’

ये भी पढ़ें: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज से पहले काटा बवाल, एडवांस बुकिंग में छाप डाले करोड़ो

‘मैं टेबल साफ करता था, खाना परोसता था…’

एक्टर ने आगे बताया था, ‘उन्हें लगा कि वह मेरा अपमान कर रहे हैं, लेकिन इडली-वड़ा मेरी आजीविका थी. इसने मेरी बहनों और मुझे शायद उन लोगों से कहीं बेहतर शिक्षा दी, जिनके पिता इडली-वड़ा नहीं बेचते थे या साउथ इंडियन बिजनेस नहीं चलाते थे.

उन्हें लगा कि वह मेरा मज़ाक उड़ा रहे हैं, लेकिन अगर मैं 35 साल बाद भी इंडस्ट्री में जीवित हूं तो यह इडली-वड़ा रेस्तरां और मेरे बिजनेस की वजह से है. मैं सब कुछ करता था, मैं टेबल साफ करता था, काउंटर पर खाना परोसता था और किचन में खड़ा रहता था. इससे क्या फर्क पड़ता है? मैं तब सुनील शेट्टी था और अब भी सुनील शेट्टी हूं.’

ये भी पढ़ें: ‘मा इंति बंगारम’ ने 6 दिन में कर डाली बजट से ज्यादा कमाई, बना दिया ये सॉलिड रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन

कहां-कहां से कमाई करते हैं सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी के मुंबई में ‘Mischief Dining Bar’ और ‘Club H20’ जैसे डाइनिंग क्लब हैं. वहीं वो कई होटल और रेस्टोरेंट भी चलाते हैं. उनकी कमाई इस बिजनेस के अलावा प्रोडक्शन हॉउस ‘पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट’,  ‘S2 Realty’ के जरिए रियल एस्टेट से भी होती है.

‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे एक्टर

सुनील शेट्टी ने एक दर्जन से ज्यादा फिल्मों में अक्षय कुमार के साथ काम किया है. अब एक बार फिर से ये जोड़ी बड़े पर्दे पर उतर रही है. दोनों स्टार्स की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को रिलीज होने वाली है. इस एक्शन कॉमेडी फिल्म का डायरेक्शन अहमद खान ने किया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *