गिप्पी ग्रेवाल, सरगुन मेहता और बिन्नू ढिल्लों की पंजाबी फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. दिलचस्प बात ये है कि अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ से टक्कर मिलने के बावजूद ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है. ओपनिंग वीकेंड पर तो इसने कमाई में अच्छी तेजी भी दिखाई थी. चलिए यहां जानते हैं मोस्ट पॉपुलर ‘कैरी ऑन जट्टा’ फ्रेंचाइजी की इस चौथी फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को कितना कलेक्शन किया है?
‘कैरी ऑन जट्टा 4’ ने चौथे दिन कितनी की कमाई?
‘कैरी ऑन जट्टा 4’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसी के साथ ये हर दिन करोड़ों छाप रही है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो गिप्पी ग्रेवाल की इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 1.90 करोड़ से खाता खोला था. दूसरे दिन इसने तेजी दिखाते हुए 2.50 करोड़ कमाए और तीसरे दिन तो इसने सबसे ज्यादा 3.40 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं वीकडेज में एंट्री करने के साथ ही इसकी कमाई भी मंदी हुई है. वैसे हर फिल्म की कमाई में वीकडेज में गिरावट आती ही है. लेकिन फिर भी इसने मंडे को ठीक कलेक्शन किया है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 1.40 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ इसका चार दिनों का कुल कलेक्शन अब 9.20 करोड़ रुपये हो गया है.
‘कैरी ऑन जट्टा 4′ बनाने वाली है ये सॉलिड रिकॉर्ड
‘कैरी ऑन जट्टा 4’ पॉलीवुड में 2026 की तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन चुकी है. इसने रिलीज के तीन दिनों में ही ‘व्याह करतारे दा’ (4.55 करोड़) और ‘बम्बुकाट 2’ (6.18 करोड़) की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया था. अब इसके निशाने पर इश्कां दे लेखे है जिसकी लाइफटाइम कमाई 11.89 करोड़ रुपये है. ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ ने चार दिनों में 9.20 करोड़ कमा लिए हैं और 2.69 करोड़ और कमाते ही ये साल की दूसरी सबसे बड़ी पंजाबी फिल्म बन जाएगी.
ये हैं साल 2026 की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पंजाबी फिल्में (नेट कलेक्शन)
- रब्ब दा रेडियो 3: 12.57 करोड़
- इश्क़ां दे लेखे: 11.89 करोड़
- कैरी ऑन जट्टा 4: 9.20 करोड़ (चार दिन के आंकड़े)
- बंबूकाट 2: 6.18 करोड़
- व्याह करतारे दा: 4.55 करोड़
‘कैरी ऑन जट्टा 4′ ने कितना वसूला चार दिन में बजट?
‘कैरी ऑन जट्टा 4’ का बजट 20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और इसने चार दिन में 9 करोड़ से ज्यादा कमाई लिए हैं. ऐसे में इसने अपना 46 फीसदी बजट वसूल कर लिया है. देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म अब वीकडेज में अपनी रफ्तार बरकरार रख पाती है या नहीं.